Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

मंत्री रेखा आर्या ने रुद्रप्रयाग में सुनी जन समस्याएं, जनहित के मुद्दों पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को दी सख्त हिदायत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण, CDO को वेतन रोकने के दिए निर्देश।

मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भी तैयारियों का लिया जायजा, बोलीं- केदारनाथ विधानसभा में फिर से लहराएगी भाजपा की विजय पताका।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :-  प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को जिले के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वसुकेदार में ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर, स्थानीय निवासियों के सामने आ रही समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द से जल्द हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया जिस पर जनता ने उनका आभार प्रकट किया। मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि प्रदेश की जनता हमारे लिए देवतुल्य है और हम उनके सुगम जीवन हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने, क्षेत्र से जुड़ी जिन योजनाओं के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है, उन पर संबंधित अधिकारियों को आचार संहिता से पहले कार्य को शुरू करने के लिए निर्देशित किया और कार्य ना किये जाने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही।

शुक्रवार के बहुउद्देशीय शिविर में अनुपस्थिति के चलते लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता से मंत्री ने स्पष्टीकरण मांगा और मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग को अधिकारी का वेतन रोकने के लिए आदेशित कर दिया।

रेखा आर्या की ओर से शिविर में पहुंचे अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अगर भविष्य में इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया दोहराया गया तो उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी तय समय सीमा के भीतर जन समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित हैं और इस विषय पर कोई लापरवाही सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों से भी भेंट की और महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की।

जनता दरबार के बाद मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त्यमुनि नगर में, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की और प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया। क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व् कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व कुशलता का जन-जन तक प्रचार करें और लोक कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अंतिम व्यक्ति तक को जानकारी उपलब्ध कराएं।

मंत्री बोली कि क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और दृढ़ता के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि इन सभी की मेहनत रंग लाएगी और केदारनाथ विधानसभा में एक बार फिर से भाजपा की विजय पताका लहराएगी।

इस बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के युवा कार्यकर्ताओं और यूथ फाउंडेशन से प्रशिक्षित युवाओं के एक दल ने भी मंत्री रेखा आर्या से भेंट की।

इस कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, मंडल अध्यक्ष अनील कोठियाल, मंडल अध्यक्ष अगस्त्यमुनि नगर बीना राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कपरवान, बचस्पति सेमवाल, जिला प्रशासन के अधिकारी, समेत अनेक वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top