Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा में, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकता, अनुसार वॉकर, छड़ी, कमर की बेल्ट, कॉलर किया गया वितरित।

विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा में, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकता, अनुसार वॉकर, छड़ी, कमर की बेल्ट, कॉलर किया गया वितरित।

देहरादून :-  विश्व वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून जनपद में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माजरा में वृद्धजन दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय वृद्धजन देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अवसर पर वृद्धजनों को आवश्यकता अनुसार वॉकर, छड़ी, कमर की बेल्ट, कॉलर आदि वितरित किया गया।

इस अवसर पर वृद्धजनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और जांच आदि सुविधाओं की जानकारी दी गई। आयुष्मान अरोग्य मंदिर में जाकर वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ निशुल्क उठा सकते हैं। आयुष्मान अरोग्य मंदिर में गैर संचारी रोगों मधुमेह, नेत्र, मुख स्वास्थ्य, रक्तचाप, आदि की जांच व औषधि प्राप्त कर सकते हैं।

वृद्ध दिवस का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा वरिष्ठजनों को प्रथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाऐं और भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है। इस अवसर पर जनपद के समस्त चिकित्सालयों एवं चिकित्सा इकाइयों में वृद्धजनों के स्वास्थ्य एवं सहयोग हेतु प्रतिज्ञा भी ली गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत वृद्धजनों की देखभाल एवं स्वास्थ्य जांच हेतु एक पृथक स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन किया जाता है। जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से वृद्धजनों को सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं औषधि सेवाएं जनपद के समस्त आयुष्मान अरोग्य मंदिर में निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जिला समन्वयक नीतू वालिया, एनसीडी जिला सलाहकार अर्चना उनियाल एवं आई ई सी समन्वयक पूजन नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top