Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड की जनता से भू कानून पर मांगे माफी, संदीप चमोली।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड की जनता से भू कानून पर मांगे माफी, संदीप चमोली।

देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप चमोली ने कहा कि विकास के नाम पर अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा जो भू कानून को कमजोर करने का काम किया गया था उसके लिए प्रदेश की जनता कभी भी त्रिवेंद्र सिंह रावत को माफ नहीं करेगी। जिस प्रकार अपनी सफाई में त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने कहा की प्रदेश के विकास के लिए अच्छे हॉस्पिटलों के लिए अच्छे उद्योग धंधों के लिए उनके द्वारा 2018 में भू कानून में संशोधन किया गया था जिससे कि प्रदेश का विकास हो सके।

संदीप चमोली ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को यह भी बताना पड़ेगा की 2018 के बाद कितने हॉस्पिटल पहाड़ी क्षेत्रों में लगे कितने उद्योग धंधे पहाड़ी क्षेत्रों में लगे और कितने लोगों को इस भू संशोधन के बाद रोजगार मिला। साथ ही वह कह रहे है कि उनके द्वारा यह कानून भी बनाया गया था कि अगर 2 वर्ष तक संपत्ति खरीदने वालो के द्वारा उसका उपयोग विकास कार्य के लिए नहीं किया गया तो उसकी संपत्ति राज्य सरकार में नियत हो जाएगी तो त्रिवेंद्र सिंह रावत जी लगभग चार वर्ष से भी अधिक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उनके द्वारा 2018 में यह कानून बनाया गया। वर्तमान समय में वह प्रदेश में सांसद भी है पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है उनकी ही सरकार सत्ता में है तो उनको सरकार से श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। जिसमें सरकार को यह बताना चाहिए कि सरकार के द्वारा अब तक कितनी संपत्तियों को इस नियम के तहत सरकार में नियत की गई है। मात्र मीडिया में बयान देकर देवेंद्र सिंह रावत जी अपनी गलतियों से नहीं बच सकते उनके द्वारा जब 18 में भू कानून में जो संशोधन किया गया इस प्रदेश में भू माफिया द्वारा प्रदेश की संपत्तियों को लूटने का काम किया गया आज जब भाजपा पूर्ण बहुमत सत्ता में है तो भू कानून के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह क्यों कर रही है जब कानून की आवश्यकता है तो समितियां बनाकर प्रदेश को लोगों को गुमराह क्यू किया जा रहा है। अगर सरकार मजबूत इच्छा शक्ति रखती तो प्रदेश के इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर देरी क्यू कर रहीं है, अगर राज्य हितैषी होती तो भू कानून को लागू करने का काम करती एवं भू कानून मूल निवास संघर्ष समिति द्वारा जो सुझाव सरकार को दिए जा रहे है, उनके सुझावों को जोड़कर इस प्रदेश में एक सशक्त भू कानून लागू करने का काम करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top