Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

कॉंग्रेस नेता लालचन्द शर्मा ने, रायपुर में महिला के साथ घटी बलात्कार की घटना, को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा देवभूमि बन गया है बलात्कार प्रदेश।

कॉंग्रेस नेता लालचन्द शर्मा ने, रायपुर में महिला के साथ घटी बलात्कार की घटना, को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा देवभूमि बन गया है बलात्कार प्रदेश।

देहरादून :-  महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने रायपुर में महिला के साथ घटी बलात्कार की घटना की कड़े शब्दो में निन्दा करते हुए कहा कि आज भाजपा की सरकार में देवभूमि उत्तराखण्ड बलात्कार प्रदेश बन गया है जहां पर प्रत्येक सप्ताह एक महिला की अस्मिता लूटी जा रही है तथा भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में धामी सरकार के तीन वर्ष के अंतराल में हत्या, चोरी, डकैती, मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। इन घटनाओं से पूरी मानवता तो शर्मसार हुई ही है। देवभूमि की अस्मिता भी समाप्त हो रही है। आज भाजपा के शासन में रोज-रोज हो रही बलात्कार की घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बलात्कारियों के मन में पुलिस और कानून का भय समाप्त हो गया है। जहां एक ओर नवरात्रि में माता के रूप में शक्ति की पूजा हो रही है वहीं दूसरी ओर सरकार की नाकामी के चलते महिलाओं की अस्मिता लूटी जा रही है। उत्तराखण्ड राज्य की आम जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा राज्यभर मे महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकारें महिला अपराधों के मामले में संवेदनशील होती तो बृजभूषण शरण सिंह, प्रज्वल रेवन्ना, कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, मुकेश बोरा, अमित सैनी जैसों को संरक्षण नहीं देती और न ही बलात्कार की सजा भुगत रहे गुरमीत राम रहीम जैसों को अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए बार-बार पैरोल पर छोडती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top