Breaking News
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण ने खोली छात्रों के लिए आत्मनिर्भरता की राह। 

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में कार्यशाला का आयोजन, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण ने खोली छात्रों के लिए आत्मनिर्भरता की राह। 

उद्यमिता विकास कार्यशाला में छात्रों ने सीखे कई कौशल

खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से दिया गया प्रशिक्षण 

देहरादून :- उद्यमिता विकास को लेकर खादी और ग्रामोद्योग आयोग देहरादून और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस में पांच दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यशाला में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के ट्रेनरों द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर डीन प्रो. गीता रावत ने कहा कि छात्रों को इस तरह के प्रशिक्षण से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कोशिश होगी कि शिक्षा के साथ-साथ छात्र स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों तभी आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा।

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की ओर से कार्यशाला के समन्वयक अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. पूजा जैन एवं सामाजिक कार्य विभाग के डॉ. मनबीर सिंह नेगी संयुक्त रूप से रहे। इस अवसर पर प्रो. पूजा जैन ने बताया कि हमारी कोशिश है कि जल्दी ही विश्वविद्यालय और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के बीच एमओयू साईन हो। इसका मकसद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को कौशल संपन्न बनाना है ताकि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए संबल मिल सके। स्टूडेंट केवल रोजगार की तलाश में न जाएं बल्कि अपना स्वयं का रोजगार खोल सकें एवं उद्यमिता को अपना सकें। उन्होंने कहा कि एमओयू को लेकर खादी ग्रामोद्योग आयोग से बातचीत चल रही है। उम्मीद है जल्दी ही इस दिशा में प्रगति होगी। अगर ऐसा हो जाता है तो यह छात्र हित में होगा। कार्यक्रम में डॉ. अमरलता, डॉ. पारूल अग्रवाल एवं डॉ. स्निग्धा ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. नेहा सक्सेना, डॉ. विशाल जोशी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top