Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, पुरूकुल गांव में 03 करोड़ रुपए की लागत से, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, पुरूकुल गांव में 03 करोड़ रुपए की लागत से, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के पुरूकुल गांव में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ये पुष्कर सिंह धामी सरकार जिसका शिलान्याश हम करेंगे उनका लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने मसूरी विधानसभा वासियों और क्षेत्रवासियों के अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां भी हूं, वह सब विधानसभा वासियों की वजह से हूं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 54 सामुदायिक भवन का निर्माण कर चुका हूं। उन्होंने कहा गढ़ी कैंट में उत्तराखंड का सबसे बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ निरंतर जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को शादी विवाह और सामाजिक कार्यों के लिए लाभ मिलेगा। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने पुरुकूल गांव में बरसाती नाले के पास पुल निर्माण का आग्रह किया। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मांग को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, नीतू जुयाल, सुनीता त्यागी, सुनील क्षेत्री, किशन सिंह पुंडीर, शेर सिंह, जीत राम, सुंदर सिंह कोठाल, भोपाल सिंह रावत,महेंद्र सिंह, शैलेंद्र रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, लीला शर्मा, किरन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top