Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सर्दी-खांसी, जुकाम से बचाएगी ये फर्मेंटेड ड्रिंक, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सर्दी-खांसी, जुकाम से बचाएगी ये फर्मेंटेड ड्रिंक, इम्यूनिटी होगी बूस्ट

बदलते मौसम में बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, जुकाम तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है. ऐसे में लोग बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। यहां आपके लिए एक ऐसा ही उपाय लेकर आएं हैं जिसे आप बड़ी आसानी से दैनिक जीवन में अपना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं कांजी ड्रिंक की। इसे आसानी से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाने के साथ कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद करेगा। कांजी का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं। ये एक फर्मेंटेड ड्रिंक होती है. इसे पीने से शरीर स्वस्थ रहता है. आइए जानते हैं, क्या है कांजी ड्रिंक और सेहत के लिए कैसे है ये फायदेमंद।

शरीर की कमजोरी करे दूर
कांजी पीने से शरीर को इंस्टेट एनर्जी मिलती है. कांजी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है. इसे पीने से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर की कमजोरी भी आसानी से दूर होती है। अगर आपको चक्कर आने की समस्या है, तो कांजी पी जा सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
कांजी पीने से आंखे स्वस्थ रहने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ती है. कांजी में मौजूद इसमें मौजूद एंथोसायनिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. वहीं गाजर में मौजूद विटामिन ए कम लाइट में भी आंखों को देखने की शक्ति देता है।

सूजन और इंफेक्शन करे दूर
कांजी पीने से शरीर की सूजन कम होती है. कांजी में इस्तेमाल होने वाली काली गाजर शरीर की सूजन दूर करने के साथ यूरिन इंफेक्शन को भी दूर करने में मदद करती है. कांजी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है।

कब्ज की परेशानी से दिलाए राहत
कब्ज की परेशानी काफी बढ़ जाती है. ऐसे में कांजी पीने से कब्ज की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता है. चुकंदर और गाजर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पाचन को बेहतर, पेट को रखे स्वस्थ  
कांजी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. इसे पीने से अपच, गैस और एसिडिटी आसानी से दूर होती हैं. कांजी पीने से खाना ठीक से पचता है और पेट भी स्वस्थ रहता है. कांजी पीने से पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

घर पर कैसे बनाएं कांजी ड्रिंक?
कांजी बनाने के लिए 2 चुकंदर और 4 से 5 गाजर को लेकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक जार में नमक, पिसी हुई सरसों और काली मिर्च और पानी को  मिलाकर डाल दें. अब इस जार को कपड़े से ढक्कर 6 से 7 दिन के लिए धूर में रख दें. इस जार को हिलाते भी रहें. जब कांजी तैयार हो जाएं, तो इस रस को अलग कांच की शीशी में भर में लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top