Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के पांचवें सीजन का हुआ ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ के पांचवें सीजन का हुआ ऐलान, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

जीवन जे कांग और नवीन जॉन की वेब सीरीज द लीजेंड ऑफ हनुमान के अब तक 4 सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।अब दर्शक इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म हो जाएगा। आखिरकार निर्माताओं ने द लीडेंज ऑफ हनुमान के पांचवें सीजन का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज तारीख भी सामने आ गई है।

डिज्नी+ हॉटस्टार ने द लीडेंज ऑफ हनुमान का टीजर साझा करते हुए लिखा, पवनपुत्र लौट के आ रहे हैं, पंचमुखी अवतार में। इस सीरीज का प्रीमियर 25 अक्टूबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा, जिसे आप हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी भाषाओं में देख सकते हैं। द लीजेंड ऑफ हनुमान का पहला और दूसरा सीजन 2021 में आया था, वहीं इसका तीसरा सीजन 12 जनवरी, 2024 और चौथा सीजन 5 जून, 2024 में आया था।

इस शो में संकेत म्हात्रे, सुरभि पांडे, दमनदीप सिंह बग्गन, विक्रांत चतुर्वेदी, रिचर्ड जोएल, शरद केलकर, रोहन जादव, शक्ति सिंह, साहिल वैद, वली, अहिरावण, तोशी सिन्हा, राजेश जॉली, आदित्य राज शर्मा, पुष्कर विजय, रोहन वर्मा, शैलेंद्र पांडे, सुरेंद्र भाटिया, विक्रम कोचर, अमित देवंडी, गणेश दिवेकर, गिरीश सहदेव और कई अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं।

बता दें कि पहले सीजन का प्रीमियर 29 जनवरी, 2021 को 13 एपिसोड के साथ हुआ था. बाद में 27 जुलाई, 2021 को 13 एपिसोड के साथ इसका दूसरा सीजन सामने आया. वहीं 12 जनवरी 2024 इसके तीसरे सीजन के छह एपिसोड सामने आए. चौथे सीजन की घोषणा 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जयंती के अवसर पर की गई थी। इस शो का प्रसारण इस साल 5 जून से 11 जुलाई तक किया गया. ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीरीज, वर्तमान में डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top