Breaking News
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक, कहा आवासीय मानचित्रों को 15 दिन के भीतर व, व्यवसायिक मानचित्रों को 30 दिन में पास किया जाए।

आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने की समीक्षा बैठक, कहा आवासीय मानचित्रों को 15 दिन के भीतर व, व्यवसायिक मानचित्रों को 30 दिन में पास किया जाए।

देहरादून :- प्रदेश के आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की।

शहरी विकास मंत्री ने एकल आवासीय तथा गैर एकल आवासीय मानचित्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि आवासीय मानचित्रों को 15 दिन के भीतर तथा व्यवसायिक मानचित्रों को 30 दिन में पास किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में कमियां पाई जाती हैं उन मानचित्रों पर बार-बार आपत्ति न लगाते हुए केवल एक बार ही आपत्ति लगाकर उसका निष्तारण कर लिया जाए तथा मानचित्रों को निरस्त करने के कारणों का स्पष्टता से उल्लेख किया जाए।

मंत्री ने अवस्थापना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एचआरडीए द्वारा अवस्थापना मद में अनेक कार्य किये जा रहे हैं जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चूके है, तथा शेष कार्य आगामी कुछ दिनों में एचआरडीए द्वारा पूर्ण कर लिये जायेंगे। उन्होंने एचआरडीए द्वारा किये जा रहे कार्यों जैसे पार्किंग निर्माण, जल निकासी के कार्य, बाल सुधार गृह का नवीनीकरण, कुष्ठ रोगियों के लिए निवास स्थान का निर्माण तथा तहसील कॉम्पलैक्स का निर्माण कार्य आदि के बारे में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से भी अनधिकृत कॉलोनियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में विकसित अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इस तरह की अनधिकृत कॉलोनियों का निर्माण न हो सके इसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएं।

शहरी विकास मंत्री ने एचआरडीए द्वारा किये जा रहे पार्कों के निर्माण की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इन पार्कों का नवीनीकरण किया जा रहा है जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे जिम तथा बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान प्राप्त होगा।

मंत्री ने एचआरडीए द्वारा निर्मित प्लॉटों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एचआरडीए द्वारा निर्मित प्लॉट विभाग की सम्पत्ति है जिनको जल्द से जल्द विक्रित करने हेतु विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एचआरडीए द्वारा किये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव प्रयास रहा है कि जनता के लिए किये जाने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

इस अवसर पर बैठक में उपाध्यक्ष, एचआरडीए, अंशुल, सचिव, एचआरडीए, उत्तम सिंह चौहान, ई.ई., एचआरडीए, टी.पी. नौटियाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top