Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशन के उपरांत, अब किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को, शीघ्र मिलेगा फसल बीमा भुगतान का लाभ।

कृषि मंत्री गणेश जोशी के निर्देशन के उपरांत, अब किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को, शीघ्र मिलेगा फसल बीमा भुगतान का लाभ।

कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट करते एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस के पदाधिकारीगण।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार।

देहरादून :-  कृषि मंत्री गणेश जोशी के अथक प्रयासों से विगत माह कृषकों की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत माह दिसम्बर-जनवरी (2023-24) में किसानों के सेब की फसल के निरस्त हुए बीमा अब शीघ्र ही कृषि विभाग और बीमा कंपनी द्वारा प्रारंभ कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। बुधवार को कैंप कार्यालय में कृषि मंत्री गणेश जोशी से एसबीआई एग्रीकल्चर जनरल इंश्योरेंस के पदाधिकारियों ने भेंट के दौरान यह बात कही।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा कृषि मंत्री को अवगत कराया गया कि दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि की वजह से किसान लाभान्वित नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर राजकीय पोर्टल को पुनः खोलने का अनुरोध किया था। ताकि सेब की फसल का बीमा पुनः हो सके। बीमा कंपनी के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आपके पत्र के उपरांत भारत सरकार द्वारा बीमा कंपनी पत्र प्राप्त हो गया है, और भारत सरकार द्वारा किसानों के फसल बीमा का भुगतान शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की उपज किसान की आत्मा है। उन्होंने बीमा कंपनी के अधिकारियों को किसान हित को ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश भी दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दस्तावेजों में तकनीकी त्रुटि की वजह से जो किसान लाभान्वित नहीं हो पाए उन कृषकों को शीघ्र ही योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाएगा। इस दौरान किसानों के हितों को देखते हुए नागालैंड की भांति प्रदेश में आपदा जोखिम हस्तांतरण पैरामीट्रिक बीमा समाधान के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

आपको बता दें कि उत्तरकाशी के नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक और नैनताल के किसानों द्वारा कुछ माह पूर्व कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि था प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दिसंबर-जनवरी 2023-24 में सेब की फसल का बीमा कराया था। लेकिन अब बीमा कंपनी उनके बीमे को निरस्त कर रही है। कृषि मंत्री ने विगत माह बीमा कंपनी के अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया गया था।

इस अवसर पर चीफ़ बिजनेस ऑफिसर राकेश कोल, नेशनल हेड पीयूष कुमार सिंह, स्टेट मैनेजर रूपक बिष्ट, रीजनल मैनेजर परमानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top