Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।

अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है, गणेश जोशी।

अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है, गणेश जोशी।

हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में बच्चो को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा संभागार में गोर्खाली सुधार सभा द्वारा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विगत कई वर्षों से समाजहित एवं उत्थान के प्रति अनवरत कार्यरत है। उन्होंने सभी को दशहरे की बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के फील्ड मार्शल जनरल मानेक शॉ कहते थे।अगर कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह झूठ बोल रहा है या फिर गोरखा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा किसी भी समाज की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत से होती है, और अपनी संस्कृति को जिंदा रखने का काम गोर्खाली सुधार सभा कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समाज ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है। इसके लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान वीर नारियों वीर माताओं को भी सम्मानित किया गया।

गणेश जोशी ने कहा कि दशहरा गोर्खाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। घरों में जौं (जैवरा) बोते हैं। विजयदशमी के दिन घर के बड़े-बुजुर्ग परिवार के सदस्यों को दही -चावल का टीका लगाते हैं और बालों में जँवरा सजाते है, साथ ही सभी को उपहार- दक्षिणा आदि भी देते हैं। घर-घर में विभिन्न गोर्खाली व्यंजनों का सभी आनंद लेते है। समस्त गोर्खाली समाज में पूरे पाँच दिनों तक दशहरे का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व विधायक जोत सिंह गुंसोला, संस्था अध्यक्ष पदम थापा, ब्रिगेडियर केजी बहल, गोदावरी थापली, कर्नल डी०बी० थापा, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, प्रभा शाह, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top