Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

दूरस्थ ग्रामीणों क्षेत्रों तक मानकीकरण का, प्रचार-प्रसार करे बी.आई.एस, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

दूरस्थ ग्रामीणों क्षेत्रों तक मानकीकरण का, प्रचार-प्रसार करे बी.आई.एस, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

विश्व मानक दिवस’ पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ सम्मलित हुईं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या।

स्वयं के बनाए मानकों पर खरा उतरकर जीवन को सफल बनाएं बच्चे – रेखा आर्या।

देहरादून :- आज खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी के साथ, देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक सभागार में विश्व मानक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।  मुख्यमंत्री पुष्क़र सिंह धामी और खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मानकों को स्थापित करने और उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहने वाला भारतीय मानक ब्यूरो देश में गुणवत्ता संस्कृति को समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उपभोक्ताओं को जागरूक करने और गुणवत्ता के प्रति चेतना विकसित करने में ब्यूरो की अग्रणी भूमिका है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मैं आशा करती हूं कि ब्यूरो अपनी इस भूमिका का यूं ही सफलता पूर्वक निर्वहन करता रहेगा और दूरस्थ ग्रामीणों क्षेत्रों तक मानकीकरण का प्रचार-प्रसार करेगा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज शायद ही ऐसा कोई सेक्टर है, जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो मानकीकरण तय ना करता हो लेकिन यह जागरूकता का अभाव है कि आज भी देश का बड़ा वर्ग सिर्फ़ आई.एस.आई मार्क से ही परिचित है। इसलिए भारतीय मानक ब्यूरो को इनके प्रचार प्रसार पर तेज़ गति से काम करना चाहिए ताकि ग्रामीण अंचल में बैठे व्यक्ति को भी शुद्धता और गुणवत्ता की पहचान हो और वो दुष्प्रचार या ठगी से बच सके।

कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में ख़ुद के बनाये मानकों पर खरा उतरता है तो वह कभी मात नहीं खा सकता इसलिए ख़ुद के मानक तय कर, उन्हें जिंदगी में ढाल कर जीवन को प्रगतिशील ,समृद्ध और सशक्त बनाना ही सच्ची सफलता है।

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा लगायी गई विज्ञान प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। 

इस कार्यक्रम में खाद्य आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल, महानिदेशक यूकास्ट (UCOST) दुर्गेश पंत, संयुक्त निदेशक बी.आई.एस. श्याम कुमार के अलावा भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारीगण, उद्योग जगत से आए व्यापारी व् प्रबुद्धजनों सहित प्यारे बच्चे भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top