Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चमोली जिले में चुनाव तैयारियों का लिया जायजा

पोलिंग स्टेशनों पर मतदान सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियां जोरों पर है। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपादित कराए जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बृहस्पतिवार को जनपद चमोली में निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। तहसील सभागार कर्णप्रयाग में आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि स्वीप कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढाया जाए। विगत चुनावों में कम मतदान वाले बूथों पर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाए। ऐसे प्रवासी मतदाता जो राज्य में या राज्य से बाहर रह रहे है, उनसे संपर्क करते हुए अपने बूथ पर मतदान के लिए बुलाया जाए। बुजुर्ग, दिव्यांग तथा महिला मतदाताओं को जागरूक किया जाए। बूथ स्तर पर बीएलओं के माध्यम से प्रत्येक मतदाता से संपर्क बनाते हुए मतदान के लिए प्रेरित किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले पुलिस एवं प्रशासन के कार्मिकों, वाहन चालको को भी मतदान की सुविधा हेतु समय पर पोस्टल बैलेट अथवा इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किया जाए, ताकि ड्यूटी पर तैनात कोई भी कार्मिक वोट देने से न छूटे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सेक्टर एवं पुलिस अधिकारी मिलकर जिले में चिन्हित सभी वल्नरेबल एरिया एवं क्रिटिकल बूथों पर मौजूदा स्थिति का अच्छी तरह से विश्लेषण कर लें। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने पुलिस को जनपद सीमाओं पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। एफएसटी, एसएसटी, आबकारी, पुलिस एवं संबंधित विभागों को अवैध शराब, मादक पदार्थों, शस्त्रों, नकदी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही को निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जन मुद्वों का समय पर निस्तारण करते हुए चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जाए। इस दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदाता शपथ भी दिलाई।

बैठक के उपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कर्णप्रयाग में स्थित विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मतदेय स्थल राइका कर्णप्रयाग में उन्होंने बीएलओं से पंजीकृत वोटर्स एवं प्रवासी वोटर्स की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रवासी वोटर्स को वोटिंग के दिन अपने बूथ पर मतदान के लिए बुलाया जाए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से वार्ता भी की।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में पंजीकृत मतदाता, पोलिंग स्टेशन, शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न टीमों, नोडल अधिकारियों, स्वीप गतिविधियों के साथ ही चुनाव की विभिन्न तैयारियों के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, पुलिस बल की अतिरिक्त मांग, जनपद सीमाओं सहित विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं की जानकारी दी।

इस दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक रिटर्निंग अधिकारी कर्णप्रयाग संतोष पांडेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी बद्रीनाथ आरके पांडेय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी थराली अबरार अहमद, एसडीएम कमलेश मेहता, नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ मामूर जहां, स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कुलदीप गैरोला, नोडल अधिकारी परिवहन ज्योति शंकर मिश्र, नोडल अधिकारी ईटीपीबीएस एवं ईडीसी विजय प्रकाश मौर्य सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top