Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, प्रदेश में आपदा में क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों को, शीघ्रता से खोलने के दिए निर्देश।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने, प्रदेश में आपदा में क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों को, शीघ्रता से खोलने के दिए निर्देश।

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ बरसात से क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

मंत्री बोले – पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को तय समय पर पूर्ण करें।

देहरादून :-  ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक कर पीएमजीएसवाई के अंतर्गत प्रदेशभर बरसात से क्षतिग्रस्त तथा बंद हुई सड़कों की यथा स्थिति जानी और उन्हें शीघ्रता से खोलने के अधिकारियों को निर्देशित किया।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सड़क मार्गों को खोलने के कार्य तेजी से किया जाए। बैठक के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों, पुलों के निर्माण कार्यों की समयबद्ध तरीके से कार्य करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ग्राउंड पर बिजीट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेशभर में लैंडस्लाइड जोन का चिन्हीकरण कर परमानेंट समाधान करने के लिए ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए। ग्राम्य विकास मंत्री ने पीएमजीएसवाई में भूमि मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरण को प्राथमिकता लेते हुए शीघ्रता से निस्तारण किया जाए। 

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बंद पड़ी सड़कों में प्रयोग हुई जेसीबी मशीनों की देनदारी को शीघ्र भुगतान करने को कहा। उन्होंने वन स्वीकृति से जुड़ी विसंगतियों को अविलंब दूर कराने और सड़क निर्माण के दौरान मलबे के निस्तारण को डंपिंग यार्ड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को बोंठा मालदेवता, भितरली और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में दीर्घकालिक योजना बनाकर परमानेंट समाधान के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनपद पिथौरागढ़ आदिचौरा मोटर मार्ग तथा ऐलागार्ड जुमा मोटर मार्ग को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़क निर्माण से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य कार्यकारी हिमांशु खुराना ने बताया प्रदेश में आज कुल 07 सड़के बंद है। जिनको खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है। बंद हुई सड़कों का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।

इस अवसर पर यूआरआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top