Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कांग्रेस ने ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू।

कांग्रेस ने ‘दिल्ली जोड़ो यात्रा’ को किया स्थगित, अब दिवाली के बाद होगी शुरू।

यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना

कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम किया जाएगा घोषित 

देहरादून/दिल्ली :-  विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली जोड़ो यात्रा को दिवाली के बाद शुरू करने का फैसला लिया है। पहले यह यात्रा 23 अक्तूबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। यात्रा का उद्देश्य दिल्ली के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीति को मजबूत करना है। प्रदेश कांग्रेस ने यह निर्णय दिवाली के दौरान लोगों की व्यस्तता और बाजारों में अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि दिवाली के बाद जब लोग फिर से सामान्य जीवन में लौटेंगे, तब यात्रा का प्रभाव ज्यादा रहेगा और अधिक से अधिक लोग इसका हिस्सा बन सकेंगे। कांग्रेस की ओर से जल्द ही यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

दूसरी ओर बताया जा रहा है कि दिवाली के समय दिल्ली पुलिस भी यात्रा के लिए स्वीकृति देने में आनाकानी कर रही थी। त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पास पहले से ही अत्यधिक दबाव होता है, इसलिए वह इस समय किसी नई सार्वजनिक यात्रा के आयोजन की स्वीकृति देने में असमर्थ दिख रही थी। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से यात्रा की स्वीकृति के लिए अभी तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top