Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

कॉंग्रेस नेता लाल चंद शर्मा ने, राम लीला कला समिति हनुमान चौक में किया प्रतिभाग, कहा इस प्रकार के आयोजन हमारी, सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कर रहे है कार्य।

कॉंग्रेस नेता लाल चंद शर्मा ने, राम लीला कला समिति हनुमान चौक में किया प्रतिभाग, कहा इस  प्रकार के आयोजन हमारी, सांस्कृतिक विरासत को संजोने का  कर रहे है कार्य।

देहरादून :- पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें राम लीला कला समिति हनुमान चौक द्वारा राम लीला महोत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग कर रामलीला का आनंद लिया।रामलीला भगवान श्री राम के मूल्यों, सिद्धांतों और उनकी जीवन की यात्रा का चित्रण मात्र नहीं, बल्कि हम सभी के लिए जीवन जीने की एक कुंजी है। धीरे-धीरे रामलीला की परम्परा समाप्त होने की कगार पर है परंतु इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य कर रहे है।

लालचंद शर्म ने इस सफल आयोजन हेतु समिति के सभी सदस्यों तथा सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई देते हुया कहा श्री रामचंद्र जी के चरित्र का वर्णन करते हुए सभी को परस्पर मिलजुलकर रहने के लिए प्रेरित किया व समिति के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करी। श्री रामलीला कला समिति हनुमान चौक द्वारा आयोजित रामलीला में कल के प्रभाव शाली व श्रोताओं को स्तंभ कर देने वाले मंचन में कुंभकरण मेघनाथ रावण वध के उपरांत भगवान श्री राम चन्द्र जी का भव्य राज तिलक हुआ तत् पश्चात् पारितोषिक एवं प्रसाद वितरण किया गया , अति उत्साहित दर्शकों ने रामलीला के मंचन का आनंद लिया।

आज रामलीला के समापन के उपलक्ष में समिति के अध्यक्ष राकेश महेंद्रू जी के अध्यक्षिय संबोधन में सर्वप्रथम , विशेष रूप से सहयोग के लिए श्री रामलीला कला समिति के मुख्य संरक्षक श्री महंत देवेंद्र दास जी को नमन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया, सभी सहयोग कर्ताओं विज्ञापन दाताओं के भागीरथी सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया और अनुरोध किया कि आगामी कार्यक्रम में भी सभी इसी प्रकार का सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखें, अध्यक्ष जी ने समस्त रामलीला कमेटी की ओर से पुलिस प्रशासन नगर निगम और प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार व्यक्त किया, मथुरा वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा भव्य मनमोहक और दिव्य रासलीला का मंचन किया गया जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गये।

इस दौरान श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्य विनय प्रजापति राहुल माटा गौरव जैन आयुष जैन, पृथ्वी नाथ मंदिर सेवादल से संजय गर्ग अपने सेवादल के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। अध्यक्ष राकेश महेंद्रू और संरक्षक मंडल के महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा जी ने आये हुए अतिथियों का मंच पर अंग वस्त्र पहना कर स्वागत सम्मान किया, समिति के अरविंद गोयल ,हर्ष कुमार अग्रवाल ,दयालचंद गुप्ता,शोभित मांगलिक, धनप्रकाश गोयल, तरुण शर्मा, शरद गोयल , मनोज सिंघल, घंश्यामस्वरूप शर्मा ,बालेश गुप्ता, विकी गोयल, शुभम गोयल, योगेश भटनागर, हरिश चौहान,मिडिया प्रभारी मनमोहन जयसवाल एवं रोशन राणा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top