Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास को, सुनिश्चित करने वाली और पॉर्नोग्राफी, डीपफेक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जैसे विषयों पर स्पष्ट रूख रखने वाली समग्र नीति, बनाने के दिए निर्देश।

मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास को, सुनिश्चित करने वाली और पॉर्नोग्राफी, डीपफेक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जैसे विषयों पर स्पष्ट रूख रखने वाली समग्र नीति, बनाने के दिए निर्देश।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने ‘महिला नीति’ के मसौदे की करी समीक्षा।

देहरादून :- बुधवार को प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित विधानसभा सभागार में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित ‘महिला नीति’ पर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या के समक्ष उत्तराखंड राज्य महिला नीति 2024 के ड्राफ्ट को रखा, जिसके विभिन्न विषयों पर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव दिए। 

मीडिया से बातचीत करते हुए महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला नीति हमारी बहन बेटियों का न केवल आर्थिक सशक्तीकरण सुनिश्चित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का भी मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही अपने बयान में आगे जोड़ते हुए महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि चाइल्ड ऐबयूज, पॉर्नोग्राफी, डीपफेक वीडियो और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न होने वाली गंभीर समस्याओं के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, ड्रग एडिक्शन और देह व्यापार में धकेल दी गई माहिलाओं के पुनर्वास जैसे विषयों को भी इस नीति में जगह दी जाएगी यानी अगर किसी महिला के साथ इन विषयों से जुड़ी समस्या सामने आती है तो उसे नीतिगत मदद की जा सके। 

महिला कल्याण मंत्री के अनुसार आज की चर्चा में एकल महिलाओं, दिव्यांग और विक्षिप्त महिलाओं के साथ-साथ सीमान्त क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं और जनजातीय समुदायों में रहने वाली महिलाओं के समग्र उत्थान पर भी विचार विमर्श किया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम इस नीति को जल्द से जल्द प्रदेश में लेकर आएं ताकि हमारी महिलाएं इस से लाभान्वित हो सकें।

बैठक में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास चन्द्रेश यादव, निदेशक महिला कल्याण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य, सचिव महिला सी.पी.ओ मोहित चौधरी, डी.सी.पी.ओ अंजना गुप्ता, आरती बलौदी, मनोज पंत समेत महिला कल्याण एवं बाल विकास के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top