Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव में, बैडमिंटन में हर्ष और  पूर्णिमा बने सिरमौर।

एसजीआरआरयू खेलोत्सव में, बैडमिंटन में हर्ष और  पूर्णिमा बने सिरमौर।

क्रिकेट, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, टेबल टैनिस, बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा तीसरा दिन।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का तीसरा दिन क्रिकेट, वालीबाॅल, बास्केटबाॅल, टेबल टैनिस एवम् बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्ष और पूर्णिमा ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। 

बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अलग-अलग खेल मैदानों पर तीसरेे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ पंकज मिश्रा, रजिस्ट्रार रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट ने किया। पहला क्रिकेट मुकाबला स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल सांइसेज़ एवम् स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के बीच खेला गया। ह्यूमैनिटीज की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 102 रनों का लक्ष्य रखा। गौरव कुमार ने 2 छक्कों की मदद से 13 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली, आयुष ने 7 गेंदों पर धुआंधार 20 रनों का महत्वपूर्णं योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 58 रन पर ढ़ेर हो गई। ह्यूमैनिटीज के नितिन ने 3 विकेट चटकाए। ह्यूमैनिटीज़ की टीम ने फाइनल में जगह पक्की की। 

बालक वर्ग वाॅलीबाल में के पहले सेमीफाइनल में ह्यूमैनिटीज की टीम ने बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ को 21-11, 21-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग वाॅलीबाल में के दूसरे सेमीफाइनल में स्कूल ऑफ पैरामैडिकल ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को 21-15, 21-14 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग बैडमिंटन एकल में स्कूल ऑफ  बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस के हर्ष ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रितिक को 2-1 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। 

बालिका वर्ग बैडमिंटन एकल में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस की पूर्णमा खाद्यान्न ह्यूमैनिटीज की मनीषा बिष्ट को 2-1 से पराजित कर फाइनल ट्राॅफी जीती। बैडमिंटन डबल्स में तनिष पंवार एवम् विवके पंवार की जोड़ी अव्वल रही, वहीं बालिका वर्ग में नियाशा और अंकिता की जोड़ी ने खिताब पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग वाॅलीबाल में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम को 21-19, 21-13 से शिकस्त देकर फाइनल जीता। इस अवसर पर डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ मीनू चैधरी, डाॅ रविन्द्र कुमार, मनदीप नारंग, कमल बिजलवाण, संजय नेगी, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top