Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके मामले में हुआ बड़ा खुलासा, गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी।

सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए धमाके मामले में हुआ बड़ा खुलासा, गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी।

धमाके से हुए दुकानों के विंडो ग्लास और साइनबोर्ड डैमेज। 

देहरादून/दिल्ली :- रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाके की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के स्कूल की दीवार के पास हुआ। धमाके के तुरंत बाद धुएं का एक बड़ा गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए। इस धमाके की गहन जांच की जा रही है। इस ब्लास्ट केस की एफआईआर में बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें कहा गया है कि इसमें विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। एफआईआर के मुताबिक ये धमाका इतना जोरदार था कि इससे CRPF स्कूल की दीवार में बड़ा सा छेद हो गया था। इसके साथ ही धमाके की साइट पर काफी मात्रा में सफेद पावडर बिखरा हुआ मिला था। इस पूरे घटना की जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया था कि धमाके के बाद सफेद धुंए का गुबार निकला था और धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि स्कूल के अपोजिट साइड की दुकानों के विंडो ग्लास और साइनबोर्ड डैमेज हो गए थे। पुलिस को PCR कॉल करने वाले शख्स से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है। कॉलर ने बताया कि वो घर में सो रहा था जब जोरदार धमाके की आवाज उसने सुनी और पुलिस को कॉल किया था।

किस तरह की एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल, हो रही जांच

क्राइम सीन का मुवायना करने के बाद एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस तरह के एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ था। बता दें कि धमाका रविवार की सुबह लगभग 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। इसके बाद अफरातफरी मच गई थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी और जांच शुरू कर दी गई थी। हर एंगल से इस धमाके की जांच की जा रही है और इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि ये किसी बड़ी साजिश के तहत किया गया है।

एहतियातन दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। बड़ी दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top