Breaking News
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

देहरादून में होगा 100 ई- बसों का संचालन, डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मिले 30 करोड़। 

देहरादून में होगा 100 ई- बसों का संचालन, डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए मिले 30 करोड़। 

रोडवेज के पास होगी बसों को चलाने की जिम्मेदारी हरिद्वार में होगा 50 ई- बसों का संचालन।

देहरादून :- प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून और हरिद्वार में 150 बसों के संचालन की योजना है। इस संचालन से पहले संसाधनों को जुटाया जाना है, इसके लिए मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर ने तीस करोड़ की राशि दी है। इस धनराशि से दोनों जगहों पर ई-बस के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन को विकसित किया जाएगा। पर्यावरण और सुगम यातायात के लिए ई-बस सेवा को बेहतर विकल्प माना जाता है। प्रधानमंत्री ई- बस सेवा के तहत 100 बसों का संचालन देहरादून और 50 बसों को हरिद्वार जिले में किया जाना है।

इन बसों को चलाने की जिम्मेदारी रोडवेज के पास होगी। इसके लिए रोडवेज को एक कंपनी तैयार करने समेत अन्य कार्य करने हैं। इसके अलावा संसाधनों को भी जुटाना है। इसमें ई-बसों के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया जाना है। परिवहन अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए देहरादून और हरिद्वार में जगहों को चिह्नित कर लिया गया है।

इसमें देहरादून में ट्रांसपोर्ट नगर में डिपो बनेगा और इसी तरह हरिद्वार में वर्कशाप के पास बनाने की योजना है। इस काम के लिए मिनिस्ट्री आफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर ने राशि दी है। सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत कहते हैं कि डिपो और चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह को चिह्नित करने संबंधी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इसके लिए राशि भी मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top