Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने, युवा नीति के मसौदे पर की गहन चर्चा, कहा 12 जनवरी तक युवा नीति हो तैयार।

युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने, युवा नीति के मसौदे पर की गहन चर्चा, कहा 12 जनवरी तक युवा नीति हो तैयार।

सीमांत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों, अनुसूचित जाति,जनजाति के युवाओं से चर्चा कर युवा नीति तयार करे विभाग – रेखा आर्या 

देहरादून :- आज प्रदेश की युवा कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित विधानसभा सदन में प्रदेश की युवा नीति के प्रारूप पर हो रहे कार्यों की नियोजन विभाग और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की प्रस्तावित युवा नीति के मसौदे पर सम्बन्धित अधिकारियों से गहन चर्चा की और युवा नीति के ड्राफ्ट पर पूर्णतः संतुष्ट ना होने के चलते मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को ज़रूरी सुझाव और निर्देश भी दिए। 

मीडिया से बातचीत में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा ध्येय यह है कि प्रदेश के हर युवा की भावना इस नीति में परिलक्षित हो और हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने वाली एक सुदृढ़ नीति बनाएं। साथ ही अपने बयान में उन्होंने कहा कि नीति में हर क्षेत्र, हर वर्ग का समुचित प्रतिनिधित्व हो इसके लिए सीमांत क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों, युवतियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवाओं से भी चर्चा कर उनके समक्ष आ रही चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया जाएगा। 

मंत्री रेखा आर्य के अनुसार इस नीति को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ यानी 12 जनवरी 2025 को लाने के लिए संकल्पित है और इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस नीति के माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें भविष्य के लिए सक्षम बनाना है और इसके लिए हम ‘युवा आयोग’ के गठन की दिशा में भी आगे बढ़ रहे है।

इस बैठक में विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण अमित सिन्हा, अपर सचिव नियोजन विजय कुमार जोगदंडे, अपर निदेशक युवा कल्याण आर.सी. डिमरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top