Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कॉंग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ, केदारनाथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी, अमरजीत सिंह।

कॉंग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ, केदारनाथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी, अमरजीत सिंह।

देहरादून :- केदारनाथ उपचुनाव की तैयारी को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। यह बैठक उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, CWC सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, प्रदेश सहप्रभारी प्रगट सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य तथा पर्यवेक्षकों के रूप में पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भवन कापड़ी, विधायक वीरेंद्र जाति और लखपत बुटोला उपस्थित रहे।

इस दौरान केदारनाथ विधानसभा में नियुक्त किए गए चारों पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर गहन विचार विमर्श किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए। सभी ने एकमत होकर पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर पैनल तैयार करने की बात कही, जल्द ही यह पैनल स्क्रीनिंग कमेटी को प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी और हाईकमान के स्तर पर भावी प्रत्याशी का नाम घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि बैठक में मौजूद सभी साथियों ने खुलकर अपने विचार रखे। प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी को केदारनाथ विधानसभा की जमीनी हकीकत और समीकरण से अवगत कराया गया, ताकि एक मजबूत प्रत्याशी को चुनाव में उतारा जा सके, जो क्षेत्र की जनता की आवाज़ सड़क से सदन तक मजबूती से रख सके और केदारनाथ मंदिर की परंपरा और मर्यादा को पुनः स्थापित करने में अपनी सहभागिता निभा सके। कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से केदारनाथ विधानसभा में एक मजबूत प्रत्याशी देने जा रही है और पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी, बद्रीनाथ और केदारनाथ विधानसभा की भांति इस उपचुनाव को भी जीतने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top