Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर, जल निगम मुख्यालय मोहनी रोड में सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर, जल निगम मुख्यालय मोहनी रोड में सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- शुक्रवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने सीवर लाईनों का कार्य शुरू करवाने सहित अनेक मांगों को लेकर मोहनी रोड स्थित जल निगम मुख्यालय में मुख्य अभियन्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जल निगम मुख्यालय मोहनी रोड के मुख्य अभियंता से मुलाकात की और सीवर लाईनों का कार्य शुरू करवाने व पूर्व में कई क्षेत्रों में डाली गई सीवर लाईनों के कनेक्शन व क्षतिग्रस्त लाईनों को दोबारा डाले जाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि चुक्खूवाला, कृष्णा पैलेस के पीछे, नेशविला रोड़ इंदिरा कालोनी में शीघ्र सीवर लाईनें डालने का कार्य शुरू किया जाए और काफी समय से इन क्षेत्रों में सीवर लाईनों का पानी सड़क व नालियों में बह रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्रवासियों को आने जाने में भी परेशानियों का सामन करना पड़ रहा है और क्षेत्रवासी गंदा पानी पीने को विवश है। ज्ञापन में कहा गया कि सीवर के कनेक्शन आपस में मिल गया है जिससे क्षेत्र वासियों को गंदा पानी पीने को मजबूत होना पड़ रहा है।

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि पूर्व में रिस्पना नदी के किनारे-किनारे, आर्यनगर, डी एल रोड, नालापानी रोड, शहीद राजेश रावत कालोनी, चंदर रोड, पंचपुरी अधाईवाला, नेमी रोड, पूरन बस्ती भाग एक व भाग दो, संजय कालोनी, नेमी रोड, भगत सिंह कालोनी व रिस्पना नदी के किनारे मोथरोवाला तक सीवर लाईन डाली गई थी जो जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो रखी है जिसे की ठीक किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि इसी के साथ कुछ जगह सीवर के कनेक्शन नहीं हो पाए है।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि कई जगहों में सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिससे बीमारियां हो रही है और लोग परेशान हो रहे है। इन सभी स्थानों पर शीघ्र काम शुरु किया जाए अन्यथा हमें धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पडेगा। साथ ही कहा कि सीवर लाईनों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए नहीं तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, जहांगीर खान, राकेश पंवार, आशू रतूडी, नमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top