Breaking News
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त से, मुलाकात कर पर्यावरण मित्रों को, दीपावली पर्व पर बोनस दिये जाने की मांग की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त से, मुलाकात कर पर्यावरण मित्रों को, दीपावली पर्व पर बोनस दिये जाने की मांग की।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान  लाल चंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता समितियों से जुड़े पर्यावरण मित्र मेहनत से काम करते हैं और शहर के मोहल्लों की सफाई व्यवस्था के लिए जुटे रहते है। उन्होंने बताया कि इन कर्मियों का वेतन पहले से ही कम है, इसलिए कांग्रेस की मांग है कि दीपावली पर्व के अवसर पर इन्हें बोनस दिया जाए।लालचंद शर्मा ने कहा कि दीवाली से पहले शहर में स्ट्रीट लाइट सिस्टम को ठीक किया जाए ताकि लोगों को सहूलियत हो। इसके अलावा, वार्डों, मोहल्लों की सड़कों में गड्ढों को भरने का काम किया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि वार्डों में प्रस्तावित कामों को शुरू किया जाए और जल्द से जल्द टेंडर करके काम शुरू किए जाएं। दीपावली और धनतेरस के अवसर पर बाजारी इलाकों में भीड़ को देखते हुए, शर्मा ने नगर निगम आयुक्त से अनुरोध किया कि बाजार में व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी और त्योहार का आनंद लेने में मदद मिलेगी।

पूर्व विधायक राजकुमार ने जोर देकर कहा है कि स्वच्छता, सड़कों की मरम्मत, और जल आपूर्ति की समस्याओं का समाधान करना अत्यंत आवश्यक है। ये मुद्दे न केवल आमजन की दैनिक जिंदगी को प्रभावित करते हैं, बल्कि वे हमारे समाज की सामूहिक सेहत और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

स्वच्छता के बिना, हमारे समाज में गंदगी और अस्वच्छता फैलने का खतरा बना रहता है, जिससे बीमारियों का प्रसार हो सकता है। इसी तरह, सड़कों की खराब हालत से यातायात में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। जल आपूर्ति की समस्या से आमजन को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। इसके लिए नीतियों में बदलाव, संसाधनों का आवंटन, और नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। हमें अपने समुदायों को स्वच्छ, सुरक्षित, और स्वस्थ बनाने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, पार्षद रमेश कुमार मंगू, संजय कला, आशीष गुसाईं, महेन्द्र रावत, अनुराग गुप्ता, अनूप कपूर, अर्जुन सोनकर, आनंद त्यागी, नवीन रमोला, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश चंद, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top