Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

एमडी पीसी ध्यानी ने, पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का लिया जायजा।

एमडी पीसी ध्यानी ने, पावर ट्रांसमिशन सिस्टम का लिया जायजा।

देहरादून :- दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पी०सी० ध्यानी, प्रबंध निदेशक, पिटकुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गयी। खुशियों एवं प्रकाश के पर्व दीपावाली के अवसर पर पीक हॉर्स में संध्या 6बजे 1620 MW की अधिकतम विद्युत मांग रिकॉर्ड हुई जोकि विगत वर्ष दीपावाली के अवसर पर 1427 MW थी। पिछले साल के सापेक्ष लगभग 200MW विद्युत मांग में वृद्धि होने के उपरान्त भी पिटकुल ने प्रबंध निदेशक महोदय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की।

प्रबंध निदेशक महोदय ने स्वयं देहरादून शहर को विद्युत आपूर्ति करने वाले उपसंस्थानों १३२ केवी माजरा,१३२ केवी बिंदाल एवं २२० केवी हार्रवाला का पीक ऑवर्स में निरीक्षण किया साथ ही देर रात्रि तक निदेशक परिचालन एवं अन्य उच्च अधिकारियों ए०के० जुयाल, महाप्रबन्धक (मा०सं०), ईला पंत, मुख्य अभियंता मनोज कुमार, महाप्रबन्धक (वित्त), अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार, एस०पी० आर्य, ललित कुमार, अमित सिंह, उत्तम कुमार एवं अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, विनायक शैली रविन्द्र सैनी के साथ प्रांतीय भार निस्तारण केंद्र कंट्रोल रूम से राज्य की विद्युत आपूर्ति का भी निरीक्षण किया।

इसके साथ ही पूरे प्रदेश में पिटकुल में कार्यरत मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओ को प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा मुख्यालयों में ही तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। प्रदेश के युवा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मार्गदर्शन एवं समीक्षा बैठको में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप पिटकुल निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है एवं उनके प्रोत्साहन से सभी अधिकारी तथा कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं इसके साथ ही श्रीमती राधा रतूडी, मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्य्क्ष, पिटकुल तथा सचिव (ऊर्जा), उत्तराखंड शासन डॉ० आर० मीनाक्षी सुंदरम का उपरोक्त के अनुक्रम में समय-समय पर मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top