Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद रायफलमैन अजीत प्रधान सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद रायफलमैन अजीत प्रधान सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

देहरादून:- शनिवार को प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा वित्त पोषित विजयपुर हाथीबड़कला में ₹ 133.67 लाख की लागत के रायफल मैन अमर शहीद अजीत प्रधान सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मंत्री जोशी ने रायफलमैन अमर शहीद अजीत प्रधान (सेना मेडल) की वीर माता हेम कुमारी प्रधान को सम्मानित भी किया और रायफलमैन अमर शहीद अजीत प्रधान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नव निर्मित सामुदायिक भवन का निरीक्षण भी किया।

मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र वासियों को नव निर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा नया गांव में अभी तक कई विकास कार्य किए जा चुके हैं। और बाकी कार्य गतिमान है उन्होंने कहा जल संस्थान के माध्यम से नयागांव में 02 करोड़ रुपए की लागत से नलकूप निर्माण कार्य किया गया। जिसका जल्द ही लोकार्पण किया जायेगा। एमडीडीए द्वारा नयागांव में 10.82 लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य। मण्डी समिति के माध्यम से 35 लाख रुपए से अधिक के कार्य जिसमे सड़क, पुश्ता निर्माण और घर के पास सुरक्षात्मक के शामिल है।उन्होंने कहा विधायक निधि के माध्यम से पूर्व सैनिक के लिए मल्टीपर्पज होम के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए से कराया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा अगर मैं फौज का सिपाही नहीं होता तो मैं विधायक या मंत्री भी नहीं होता। उन्होंने कहा देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देश की सीमा पर खड़े जवान की चिंता करते है, वही किसानों की भी चिंता करते है। मंत्री जोशी ने कहा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय वाक्य के साथ डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मूल मंत्र सरलीकरण समाधान और निस्तारण की दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री ने कहा देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना है जिसने यूसीसी लाया। उन्होंने कहा विकास एक निरंतर प्रक्रिया है। मंत्री जोशी ने कहा अभी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आज 53 वें सामुदायिक भवन का निर्माण कर चुका हूं। उन्होंने कहा निश्चित तौर पर क्षेत्र वासियों को इस सामुदायिक भवन से उनके अनेकों कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुरेश प्रधान, कैप्टन खेम बहादुर थापा, हेम कुमारी प्रधान, सरोज गुरुंग, निर्मला थापा, महेंद्र बिष्ट, वंदना बिष्ट, निर्मला भट्ट, प्रभा शाह, मनोज क्षेत्री, राजेंद्र थापा, धनेश पोखरियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top