Breaking News
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु, डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय, एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश।
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का भ्रमण, छात्र-छात्राओं से हुये रु-ब-रू, साथ में किया सहभोज।

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का भ्रमण, छात्र-छात्राओं से हुये रु-ब-रू, साथ में किया सहभोज।

शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोकन।

देहरादून :- सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा कर वहां की शैक्षिक व्यवस्था, सैन्य प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने सैनिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातीचत कर उनसे शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोडाखाल का भ्रमण कर वहां के शैक्षणिक एवं सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जाना। साथ ही स्कूल प्रबंधन व सैन्य अधिकारियों से स्कूल संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

डॉ. रावत ने बताया कि सैनिक स्कूल भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, नवाचार, शोध, प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विषय पर भी सैन्य अधिकिरयों से गहन चर्चा की। साथ ही उन्होंने उन्हें राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में भीअवगत कराया। डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है, जो नवाचार, रोजगार और गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने में ऐतिहासिक कदम है। 

सैनिक स्कूल के दौरे के दौरान डा. रावत ने वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ सहभोज भी किया और उनसे स्कूल की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा प्रदेश के विद्यालयों में भी सैनिक स्कूल जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने के प्रयास किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top