Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।

सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

केंद्र सरकार को तीन साल में कबाड़ बेचने से, 2,364 करोड़ की हुई कमाई, पीएम मोदी ने की सराहना। 

सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं – पीएम मोदी। 

देहरादून/नई दिल्ली :- केंद्र सरकार को तीन साल में कबाड़ बेचने से 2,364 करोड़ की कमाई हुई है। देश के अपनी तरह के सबसे बड़े विशेष अभियान 4.0 की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्थायी परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। इससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी को बढ़ावा मिलता है। पीएम मोदी ने इस अभियान की सफलता की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सराहनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित कर इस प्रयास ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं।

यह दिखाता है कि सामूहिक प्रयासों से कैसे स्थायी परिणाम हासिल हो सकते हैं, जिससे स्वच्छता और आर्थिक समझदारी दोनों को बढ़ावा मिलता है। बता दें कि पीएम ने यह बात विशेष अभियान 4.0 पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह की एक पोस्ट को टैग करते हुए कही। सरकार ने इस साल 2 से 31 अक्तूबर के बीच संपन्न स्वच्छता अभियान के दौरान कबाड़ के निपटान से 650.10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। वहीं इस मामले में सरकार को 2021-24 के बीच चलाए गए विशेष अभियानों से कबाड़ के निस्तारण से 2,364 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष अभियान 4.0 के तहत 5.97 लाख से अधिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top