Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

भाजपा हार के डर से चुनाव से भाग रही है, नवीन जोशी।

भाजपा हार के डर से चुनाव से भाग रही है, नवीन जोशी।

देहरादून :- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत आज जाखन वार्ड नंबर 6 में जन संवाद कर लोगों से वार्ता करते हुए जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को डर है कि वह चुनाव हार जाएगी इसलिए वह किसी भी प्रकार से बहाना बनाकर चुनाव को टालना चाहती है उनके मंत्री ने कोर्ट को कई बार गुमराह किया कि वह समय पर चुनाव करेंगे लेकिन समय पर चुनाव नहीं कर पाए और उन्होंने यह भी कहा था कि 10 नवंबर तक निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर देंगे लेकिन 10 नवंबर भी गुजर गया है देखते हैं कि भाजपा कब अधिसूचना जारी करती है।

नवीन जोशी ने कहा कि उनको मालूम है कि भारतीय जनता पार्टी को जनता का बहुमत हासिल नही है उन्होंने कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जिसको वह जनता के बीच में लेकर जाएं इसलिए हार के डर से वह चुनाव को टालना चाहते है। जोशी ने कहा कि जिस दिन भी यहां पर चुनाव होंगे तो कांग्रेस का प्रचम लहराएगा और भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा उन्होंने सदैव जनता को वोट बैंक समझा है, और उनकी समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। इसी का परिणाम स्वरूप आज देहरादून स्मार्ट सिटी बनने से कोसो दूर है, जिसका ख़ामियाज़ा आज यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इस अवसर पर राजकुमार जैसवाल, आशीष नौटियाल, प्रवीन भारद्वाज, अनुपमा भारद्वाज, विपिन कुमार, ओम शर्मा, सुधीर चौधरी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, धीरज शाही, मृत्युंजय कुमार, राम आश्रय, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top