Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट, कहा भाजपा की जीत जनता की जीत होगी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा में, भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए माँगे वोट, कहा भाजपा की जीत जनता की जीत होगी।

देहरादून/रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि :- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत अगस्तमुनि मण्डल पहुँचकर नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के लिए प्रचार प्रसार किया। मंत्री रेखा आर्या ने हाट ग्रामसभा में निर्मलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा उपासना कर अपना जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं की शुरुआत की।मंत्री रेखा आर्या ने अगस्तमुनि नगर मण्डल के ग्रामसभा हाट,झटगण,गदनू , फलई और सिल्ला बामड़ गाँवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील की ।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा भारतीय जनता पार्टी में मातृशक्ति को अहम जिम्मेदारी दी जाती है, पार्टी ने पूर्व में भी केदारनाथ विधानसभा में शैला रानी रावत को नेतृत्व का मौक़ा दिया था और उनके आकस्मिक जाने से फिर हमको चुनाव में जाना पड़ रहा है। हम पार्टी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फिर मातृशक्ति पर भरोसा जताते हुए बहन आशा नौटियाल को टिकट दिया है। साथ ही मंत्री आर्या ने कहा जनता को नयी सरकार नहीं बनानी है बल्कि अपने जनप्रतिनिधि को जीताकर अपनी केदारनाथ विधानसभा का विधायक का चयन कर भारतीय जानता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को मज़बूत कर केदारनाथ विधानसभा को चौमुखी विकास के साथ जोड़ने के लिए मतदान करना है। 

मंत्री रेखा आर्या ने जानता से संवाद करते हुए कहा हमको बाबा केदार के चरणों में आशा नौटियाल को भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीता कर बाबा केदार को समर्पित करना है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज समाज के आख़िरी पंक्ति में बैठे हर व्यक्ति के पास अपना घर,अपना शौचालय,गैस कनेक्शन,अपना बैंक खाता और आज गाँव गाँव सड़कों का जाल बिछ रहा है और यह हमारी सरकार की दूरदर्शी सोच और गरीब कल्याण की नीति का नतीजा है कि हमारे प्रदेश का नागरिक सशक्त और समृद्ध बन रहा है।

जनसंपर्क के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता से संवाद कर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समस्याओं को निस्तारण का भरोसा मंत्री रेखा आर्या ने जानता को दिलाया है। 

इस कार्यक्रम में पूर्व ज़िला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मण्डल अध्यक्ष बीना राणा, बीना बिष्ट , ऊखीमठ पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top