Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ने दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत बवाणी में नव निर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन ।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ने दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत बवाणी में  नव निर्मित विद्यालय भवन का किया उद्घाटन ।

नई टिहरी:-रविवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नरेंद्रनगर
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दोगी पट्टी की ग्राम पंचायत बवाणी में नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया। साथ ही यहां ग्राम सभा के विकास कार्यों के लिए 18 लाख रूपए की राशि भी अपनी विधायक निधि के द्वारा स्वीकृति प्रदान की।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत दोगी पट्टी ग्राम पंचायत बवाणी पहुंचे, यहां स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल बवाणी के छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जूनियर हाईस्कूल के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति की सराहना की। कहा कि देश के विकास की नींव हेतु बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है, तभी यह देश विकसित राष्ट्र बनेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्राम पंचायत बवाणी के विकास कार्यों के लिए 18 लाख रूपए की विधायक निधि की स्वीकृति भी प्रदान की, जिस पर सभी ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, साब सिंह रमोला, पूर्व प्रधान उमेद सिंह भंडारी, वंदना भंडारी, हुकम सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top