Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा ने, देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त, करते हुए पुलिस व परिवहन विभाग की, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल चंद शर्मा ने, देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त, करते हुए पुलिस व परिवहन विभाग की, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बयान जारी कर देहरादून में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना ने देहरादून जिले में सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर कर पुलिस व परिवहन विभाग की रात्रि चेकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने कहा की प्रशासन स्मार्ट सिटी के अपने कितने भी बड़े दावे कर ले, लेकिन जमीनी हकीकत यह है की शहर में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे नही है और जो है भी तो वो काम नही कर रहे है और ना ही चेकिंग की कोई व्यवस्था है। उन्होंने कहा की विगत रात्रि इतनी बड़ी दुर्घटना हो गयी तब कहाँ था पुलिस का वह ड्रोन जो यातायात व्यवस्था में लगा रहता था।

लालचंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन की कु व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, की शहर में देर रात तक भी पब और बार संचालित हो रहे हैं, शराब के ठेके तय समय पर बंद ना होकर रात 12 बजे तक खुल रहे है, इतना सब होने के बाद भी संबंधित थाना चौकी आँख मुंदे रहते है आखिर यह सब किसकी शह पर और क्यों हो रहा है। साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग को आड़े हाथ लेते हुए कहा की देर रात बिना नंबर प्लेट का कन्टेनर क्यों और कैसे सड़क पर बेधड़क दौड़ रहा था।

लाल चंद शर्मा ने बताया कि देर रात कार को न तो पुलिस ने कही पर रोका और न ही परिवहन विभाग की टीम रात में कहीं नजर नहीं आई। इसका नतीजा यह हुआ कि छह युवाओं की जान चली गई। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया।

लालचंद शर्मा ने आगे कहा कि देहरादून जिले में सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण ऐसी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है, कि वह सुरक्षा इंतजामों को मजबूत बनाए और पुलिस व परिवहन विभाग की रात्रि चेकिंग व्यवस्था को सुधारे ताकि ऐसी दुर्घटनाएं न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top