Breaking News
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।

स्वास्थ्य विभाग को मिले 352 एएनएम।

स्वास्थ्य विभाग को मिले 352 एएनएम।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश।

कहा, नवनियुक्त एएनएम को चिकित्सा इकाइयों में शीघ्र दे तैनाती।

देहरादून :- उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के रिक्त 391 पदों पर अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रक्रिया के तहत चयन बोर्ड द्वारा कुल 352 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि 31 पदों पर चयन परिणाम हाई कोर्ट में दायर रिट के चलते रोक दिया है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

डॉ रावत ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 18 जनवरी 2024 को चयन बोर्ड को 391 रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन उपलब्ध कराया था। इसके क्रम में बोर्ड ने 1 फरवरी 2024 को विज्ञापन जारी किया। प्राप्त आवेदनों के आधार पर 18 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत बोर्ड ने आज अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। डॉ रावत ने बताया कि चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सभी तेरह जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमे अल्मोड़ा जनपद में 37, बागेश्वर 13, चमोली 29, चम्पावत 13, देहरादून 51, हरिद्वार 8, नैनीताल 38, पौडी 57, पिथौरागढ़ 23, रुद्रप्रयाग 6, टिहरी 27, ऊधमसिंह नगर 36 तथा उत्तरकाशी में 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को तैनाती दी गई है, शीघ्र ही इन्हें जनपद स्तर पर विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जाएगा।

उन्होंने चयनित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन नवनियुक्त एएनएम को जल्द से जल्द राज्य के विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। डॉ रावत ने कहा कि एएनएम की नियुक्ति से राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top