Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचन्द।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, की जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचन्द।

देहरादून :- भारत रत्न लौह महिला एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर राजपुर रोड स्थित पुराने बस अड्डे में श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बताये हुए मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। 

पूर्व विधायक राजकुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी अद्भुत व्यक्तित्व वाली नेत्री थीं। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बाल्यकाल से ही सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान उनके द्वारा बाल चरखा संघ और वानर सेना का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत की वह चार बार प्रधानमंत्री रही।साथ ही इस दौरान उन्होंने समाज के वंचित और गरीब तबके को भारत की आर्थिक और सामाजिक नीतियों के केंद्र में रखा।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि आम जनता के हित के लिए 1969 में उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी किया। उन्होंने कहा कि भारत को परमाणु शक्ति बनाने का कार्य भी 1974 में उनके ही नेतृत्व में किया गया। साथ ही लालचंद शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी ने केवल इतिहास ही नहीं बनाया बल्कि 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में उनके नेतृत्व में भारतीय उपमहाद्वीप का भूगोल ही बदल दिया गया जब पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश का निर्माण किया गया। साथ ही स्वतंत्रता आन्दोलन में तथा आर्थिक, सामाजिक, और सामरिक सभी क्षेत्रों में इंदिरा गांधी के नेतृत्व को कृतज्ञ राष्ट्र और कांग्रेस जन याद करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ,अर्जुन सोनकर ,अनूप कपूर, राजेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, जहांगीर खान, राहुल शर्मा, निखिल कुमार, सोम प्रकाश वाल्मीकि, राकेश पंवार, मोहन सिंह नेगी, लेखराज, गुल मोहम्मद, सुरेश पारछे, अशोक कुमार, दिनेश नेगी, दीपा चौहान, एजाज ,नमन कुमार, हिमांशु सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top