Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

आगामी 6 माह तक चलने वाले मधुमेह, जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ, सचिन गुप्ता।

आगामी 6 माह तक चलने वाले मधुमेह, जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ, सचिन गुप्ता।

देहरादून :- रविवार को स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन (रजिo) के सानिध्य में मधुमेह जागरूकता अभियान का शुभारंभ विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर एवं भाजपा नेता/कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने कहरी गांव सैनिक कॉलोनी प्रेमनगर देहरादून में दीप प्रज्वलन समारोह के साथ प्रारंभ हुआ। मधुमेह जागरूकता अभियान अगले छह महीने तक चलने वाला अभियान है। इससे समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की एक अनूठी पहल है।

कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने बताया की अभियान के पहले दिन निःशुल्क मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क ब्लड शुगर, HbA1c, बीपी, वजन और यूरिक एसिड की जांच की गई। डॉ. द्वारा अपनी कुशल टीम के साथ 300 से अधिक लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में मधुमेह से बचने के उपायों के साथ-साथ मधुमेह रोगियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए “क्या करें और क्या न करें” पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रक्तदान का संदेश।

इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

संस्था के सचिन गुप्ता संरक्षक, ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए जागरूक करना है। अगले छह महीनों तक यह अभियान देहरादून महानगर के हर क्षेत्र में संचालित होगा। हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन का यह अभियान समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा है और मधुमेह जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी टी.एस रावत, संस्था अध्यक्ष आयुष खोलिया, सागर चौधरी, अंकुर जी, विनोद पंवार, कैप्टन डी एस नेगी, एम पी एस राठौर, प्रदीप जैन, सचिन गुप्ता, फ़ुलक सिंह भंडारी, कैप्टन डी एस राणा सेना मेडल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top