Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने, देहरादून जू मालसी में बाघ (Tiger) बाड़े का किया उद्घाटन, एवं बाघों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ खोले जाने का विधिवत किया शुभारंभ।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने, देहरादून जू मालसी में बाघ (Tiger) बाड़े का किया उद्घाटन, एवं बाघों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ खोले जाने का विधिवत किया शुभारंभ।

देहरादून :- उत्तराखंड सरकार में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को देहरादून जू मालसी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधिवत पूजा अर्चना के साथ टाईगर बाड़े का उद्घाटन कर पर्यटकों के Sight हेतु बाघ प्रवास बाड़े में अवलोकन के लिए रखा गया। इस दौरान विधायक रामनगर मा0 दिवान सिंह बिष्ट एवं विधायक सल्ट मा0 महेश जीना एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

वन मंत्री उनियाल ने टाईगर कन्जरवेशन फाऊंडेशन फॉर सी०टी०आर०के शासी निकाय की १०वीं एवं वर्ष, 2025 में सालाना वन खेल आयोजन की मेजबानी के दृष्टिगत प्रारम्भिक रूप-रेखा निर्धारण संबंधित बैठक ली।आयोजित कार्यक्रम के तहत माननीय वन मंत्री सुबोध उनियाल ने बाघ (Tiger) बाड़े का उद्घाटन एवं बाघों को पर्यटकों के अवलोकनार्थ खोले जाने का विधिवत शुभारंभ किया गया। केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से बाघों को पर्यटकों के अवलोकन हेतु अनुमति मिलने के पश्चात ही उक्त बाडे का उद्घाटन किया गया है।

माननीय वन मंत्री उनियाल ने कहा कि बाघ (Tiger) बाड़े का निर्माण केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (CZA) की अनुमति मिलने के पश्चात नियमानुसार मानकों के अनुरूप किया गया है। उक्त बाघ बाड़े का निर्माण देहरादून जू के 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले सफारी क्षेत्र में किया गया है। वर्तमान में इस बाघ बाड़े में 02 नर बाघ रखे गए हैं जिनको राज्य के अलग-अलग स्थानों से रेसक्यू करने के उपरांत कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेसक्यू सेंटर में रखा गया था। दिनांक 26.02.2024 को मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड की स्वीकृति एवं निर्देशों के क्रम में दोनों नर बाघों को देहरादून जू लाया गया था। प्रथम बाघ की उम्र लगभग 6 वर्ष 9 माह है तथा द्वितीय बाघ की उम्र लगभग 4 वर्ष 9 माह है।

उत्तराखंड राज्य बाघों की संख्या के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर काबिज है, इस दृष्टि से देहरादून जू में पर्यटकों के अवलोकनार्थ बाघों के बाड़े का खोला जाना वन्यजीव संरक्षण एवं जन जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उत्तराखण्ड में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, देहरादून जू में बाघ बाड़े के उ‌द्घाटन के पश्चात इन्हे पर्यटकों को अन्य वन्यजीवों के साथ-साथ अब देहरादून शहर में बाघों के भी अवलोकन कर सकेंगे, जिससे देहरादून जू एवं राज्य की आय में वृद्धि हागी।

कार्यक्रम में प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण, उत्तराखण्ड शासन, आर०के० सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखण्ड डॉ० धनंजय मोहन, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) / मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक बी०पी० गुप्ता, अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव), उत्तराखण्ड, विवेक पाण्डे, अपर प्रमुख वन संरक्षक (परियोजना) कपिल लाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक, गढ़वाल नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा,मुख्य यन संरक्षक मनोज चंद्रन, मुख्य वन संरक्षक सुशांत पटनायक, मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत डा० पराग मधुकर धकाते, मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिजमश्री पी०के० पात्रो, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व साकेत बड़ोला, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त राजीव धीमान, वन संरक्षक यमुना श्रीमती कहकशां नसीम, निदेशक राजाजी डा० कोको रोसे, आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अन्त में निदेशक देहरादून जू एवं प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून नीरज कुमार के द्वारा सभी गणमान्य का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top