Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने, ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का किया निरीक्षण।

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने, ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का किया निरीक्षण।

देहरादून :- आवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ब्राह्मणवाला में निर्माणधीन आढ़त बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीडीए द्वारा निर्माणाधीन पार्किंग, फायर स्टेशन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

डॉ अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि 356 प्रभावित व्यापारियों में से 285 व्यापारियों को यहां प्लाट दिया रहा है, यह प्लाट उनकी वर्तमान दुकान के मूल्य के आधार पर दिया गया है। बताया कि शेष व्यापारियों को धनराशि दी गई है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल को अधिकारियों ने बताया कि लगभग 126 करोड़ रुपए की योजना से करीब 10 हेक्टेयर भूमि पर आढ़त बाजार शिफ्ट किया जा रहा है। बताया कि पांच मंजिला पार्किंग निर्माणाधीन है जिसमें 570 वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

डॉ अग्रवाल ने निरीक्षण के बाद मीडियाकर्मियों को बताया कि पार्किंग निर्माणधीन है। आढ़त बाजार के दोनों और सड़क बनाने का कार्य गतिमान है। यहां ओवरहेंड टैंक निर्माणाधीन है। बताया कि 3 शौचालय बनाए जाएंगे जो सार्वजनिक होंगे। जिसमें महिलाओं के लिए एक पिंक शौचालय बनाया जाएगा। बताया कि यहां एसटीपी, फायर स्टेशन, कोल्ड स्टोरेज, पॉलीक्लिनिक, होटल वर्स्ट हाउस तथा पार्क आदि बनाया जाना है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आढ़त बाजार में एक मंदिर, धर्मकांटा, एलटी पैनल रूम, ठोस अपशिष्ट निस्तारण हेतु गार्बेज कलेक्शन का भी प्रावधान किया गया है। बताया कि 2025 के माह मई तक यह कार्य पूर्ण किया जाना है। बताया कि उनकी ओर से विभाग को गुणवत्ता के साथ तय समय के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एमडीडीए हरिश्चंद्र राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, अपर सहायक अभियंता सुनील उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top