Breaking News
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 
विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चिकित्सा जगत में रचा इतिहास। 

कॉंग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून महानगर की, बिगड़ती यातायात सम्बन्धी समस्याओं को लेकर, निदेशक यातायात को सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

कॉंग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून महानगर की, बिगड़ती यातायात सम्बन्धी समस्याओं को लेकर, निदेशक यातायात को सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।

देहरादून:- पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कॉंग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक, यातायात, उत्तराखण्ड अरुण मोहन जोशी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए देहरादून महानगर की यातायात सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान का अनुरोध किया।

यातायात निदेशक अरूण मोहन जोशी को सौंपे ज्ञापन में महानगर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था एक गम्भीर समस्या का रूप धारण कर चुकी है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न करने वाले कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर जोशी का ध्यान आकर्षित करते हुए यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये है।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि शहर में विभिन्न स्थानों पर यू टर्न फ्री नहीं होने के कारण भी अक्सर चौक चौराहों पर जाम लगता है। इसलिए यू टर्न फ्री किए जाएं। व्यस्ततम चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस और थाना चौकियों की पुलिस के साथ ही जरूरत के हिसाब से पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की भी अधिक से अधिक तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि मोहकमपुर में हरिद्वार रोड पर रिंग रोड को जोड़ने वाला कट फिर से बंद कर दिया गया है। जिससे रिंग रोड और बद्रीपुर की तरफ़ जाने वाली बड़ी आबादी को अपने वाहन श्री गुरु तेगबहादुर अस्पताल तक ले जाकर वहां से यू टर्न लेना पड़ता है। यह कट बहुत छोटा है। जिससे हरिद्वार रोड और उससे जुड़े अन्य मार्गों पर जाम लगा रहता है। इस कट को खोला जाए। इसी तरह, दर्शनलाल चौक और पुराने तहसील चौक पर फुट ओवर ब्रिज के नीचे रेड लाइट के आगे विक्रम खड़े रहते हैं। जिससे ट्रैफिक सिग्नल नहीं दिखाई देते हैं। इस कारण वहां जाम की स्थिति बनती है और दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहती है। उन्होंने यह भी कहा किगढ़ी कैंट चौक पर भी स्कूल और ऑफिस के खुलने और छुट्टी के वक्त के साथ ही वीआईपी मूवमेंट होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल और ऑफिस के खुलने और छुट्टी के समय शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रेमनगर चौक पर भी पुलिसकर्मियों की कमी होने के कारण अक्सर जाम लगता है।

प्रतिनिधिमंडल में शमिल पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शहर के बीच स्थित कई वेडिंग पॉइंट की अपनी पार्किंग नहीं होने के कारण वहां बड़ी संख्या में सड़कों पर वाहन पार्क रहते हैं। जिससे इन जगहों पर अक्सर जाम लगा रहता है और वाहनों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुख्य चौक चौराहों में खासतौर पर बिंदाल पुल, आराघर, राजपुर रोड, रायपुर रोड (चूना भट्टा), जीएमएस रोड, प्रिंस चौक, शास्त्रीनगर और ट्रांसपोर्ट नगर आदि जगहों पर शराब की दुकानों के आगे सड़कों पर जाम लगा रहता है। वहां पर शराब के ठेके वाले ट्रैफिक को सही करने के लिए अपने गार्ड नहीं रखते हैं। शराब की दुकानों के बाहर यातायात सुचारू करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही शराब संचालकों द्वारा अपने गार्ड रखे जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे वाहन पार्क रहते हैं। बस, टैक्सी व विक्रम आदि वाहन संचालक वहीं सवारियां उतारते और चढ़ाते हैं। जिससे वहां पर जाम से लोगों को दिक्कत होती है। इसके अलावा शहर में काली फिल्म चढ़ी गाड़ियां भी बड़ी संख्या में चल रही है। इससे अपराध होने की संभावना अधिक रहती है। इस पर रोक लगाई जाए। ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर बच्चों के साथ ही स्कूल के संचालकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और बच्चों के अभिभावकों को यातायात व्यवस्था के प्रति जागरूक करें। साथ ही मीडिया की विभिन्न माध्यमों से भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों को कार पूल और स्कूल बसों की संख्या बढ़ाने के लिए जागरूक किया जाए। ट्रैफिक पुलिस इस व्यवस्था को बनाने में स्कूल संचालकों को दिशा निर्देश जारी करें। साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि देहरादून महानगर में कई वाहनों पर वीआईपी पास वाले पोस्टर एवं काले शीशे लगी गाडियों को बेरोकटोक एवं तेज गति से चलाया जा रहा है, जिस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून शहर की यातायात-व्यवस्था में सुधार के लिए निम्न महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

* यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।

*सड़कों की खराब हालत को सुधारने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए।

*पार्किंग की कमी को दूर करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाए।

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानून के दायरे में सख्ती की जाए।

*यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

*महानगर में स्मार्ट सिटी बसों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जाए।

*स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की जाए तथा इलेक्ट्रॉनिक ट्रैफिक सिग्नल को दुरूस्त किया जाए।

*सडकों के किनारे अवैध रूप से लगने वाली व्यावसायिक दुकानों को हटाया जाए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाए।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, अर्जुन सोनकर, अनूप कपूर, सुनील कुमार बांगा, राजेश पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top