Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

हरियाणा सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों की, सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का किया ऐलान।

हरियाणा सरकार ने टैक्स चोरी करने वालों की, सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का किया ऐलान।

देहरादून/हरियाणा  :- सरकार ने प्रदेश में टैक्स चोरी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए टैक्स चोरी की सूचना देने वालों को पुरस्कार देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में टैक्स चोरी करने वालों की सूचना देने वाले व्यक्ति या फर्म को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य राज्य में कर चोरी पर नियंत्रण पाना और राज्य के राजस्व में वृद्धि करना है। इसके लिए सरकार ने प्रारंभिक रूप से आबकारी एवं कराधान विभाग में 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गुप्त
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल के तहत एक विशेष पोर्टल बनाने के निर्देश दिए हैं, जहां लोग टैक्स चोरी की सूचना दे सकेंगे। इस पोर्टल पर दी गई सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्य में टैक्स चोरी पर काबू पाने के लिए अहम है और सरकार ने इसके लिए एक मजबूत तंत्र तैयार करने की योजना बनाई है।

नशे की समस्या से निपटने के लिए भी पोर्टल बनाए जाएंगे
मुख्यमंत्री सैनी ने राज्य में नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए भी एक पोर्टल बनाने के आदेश दिए हैं, जिस पर लोग नशा तस्करी से संबंधित सूचना दे सकते हैं। इस पोर्टल का उद्देश्य हरियाणा में नशे की समस्या को नियंत्रित करना और इससे निपटने के लिए ठोस कदम उठाना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस पोर्टल को जल्द से जल्द स्थापित किया जाए और इसके संचालन के लिए एक प्रभावी तंत्र तैयार किया जाए।

नशा तस्करी के खिलाफ समन्वित प्रयास
नशे की तस्करी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का आदेश दिया है। उनका कहना है कि सभी विभागों का समन्वित प्रयास ही नशे की समस्या को पूरी तरह समाप्त कर सकता है। इसके अलावा, काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को अटैच करने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

शराब ठेकों की स्थापना के लिए दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी निर्देश दिए कि गांवों में शराब के ठेकों को घरों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों से उचित दूरी पर स्थापित किया जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन से संबंधित समस्याएं न बढ़ें।

हरियाणा सरकार की यह पहल राज्य के विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top