Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने लखनऊ – देहरादून के बीच नई “वंदे भारत ट्रेन” का किया शुभारंभ ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ने लखनऊ – देहरादून के बीच नई “वंदे भारत ट्रेन” का किया शुभारंभ ।

देहरादून:- मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 85,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन, उत्तराखंड के दो स्टेशनों ( काशीपुर, ऋषिकेश) पर जन औषधि केंद्र एवं उत्तराखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनो के एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया। जिसमें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन, प्रधानमंत्री जी के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत के विजन का साक्षात उदाहरण है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। स्वदेश में निर्मित भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत उभरते हुए भारत की बुलंद तस्वीर को प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उत्तराखंड में रेलवे के विस्तार हेतु 5,120 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छह स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी देवभूमि की हर मांग को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एयर कनेक्टीविटी, रोपवे, सड़क, रेल, परिवहन पर निरंतर कार्य हो रहा है। देहरादून से अयोध्या, पंतनगर से वाराणसी के लिए वायुयान के संचालन की मांग पूरी हो गई है। टनकपुर से देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मांग भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पहाड़ तक ट्रेन पहुंचाने का सपना सच होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनते ही दुर्गम पहाड़ों में ट्रेन संचालन होना हर उत्तराखण्डी के लिए गर्व की बात होगी।

इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा, डीआरएम आर.के सिंह, संबन्धित पदाधिकारी अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top