Breaking News
सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन। 
सीएम धामी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से की मुलाकात, दीपावली की शुभकामनाएं देकर किया वीर सैनिकों के समर्पण को नमन। 
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को, राज्य स्थापना दिवस पर दीं बधाई और शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।

कल होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला।

कल होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच, पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला।

एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा मैच,भारत की ओर से ओपनिंग पर बना सस्पेंस।

देहरादून/नई दिल्ली :- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 24 घंटे से भी कम की दूरी पर है। मुकाबला 6 दिसंबर को एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। ये एक पिंक बॉल टेस्ट होगा और डे नाइट में खेला जाएगा। इस बीच मैच से पहले तक इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ था कि भारत के लिए इस मैच में ओपनिंग कौन करेगा। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से ठीक एक दिन पहले आकर इस बात का करीब करीब खुलासा कर दिया है। उन्होंने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी को लेकर बड़ी बात कही है।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा गैरहाजिर थे। उस मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह ने निभाई थी। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए ओपनिंग की। ये जोड़ी मैच की पहली पारी में तो कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन दूसरी पारी में इन दोनों ने मिलकर 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर नए नए कीर्तिमान बनाने का काम किया है। अब जबकि दूसरे मैच में रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वापसी हो गई है। ऐसे में पिछले कई दिन से यही सवाल सभी के जेहन में था कि अब ओपनिंग कौन करेगा। एक ओपनर तो यशस्वी जायसवाल रहेंगे ही, लेकिन उनके साथ कौन उतरेगा।

मैच से एक दिन पहले यानी गुरुवार को जब कप्तान रोहित शर्मा मीडिया से रूबरू हुए तो सबसे बड़ा सवाल यही था। इस पर रोहित शर्मा ने साफ साफ जवाब दिया। रोहित शर्मा ने कहा है कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने हमारे लिए मैच जिताने वाली साझेदारी की है। ऐसे में नहीं लगता कि इसमें बदलाव की कोई भी जरूरत है। टीम के हित में यही है और ये बहुत आसान फैसला है। यानी इसका मतलब यही है कि अगले मैच में भी यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे, रोहित शर्मा मिडल आर्डर में बल्लेबाजी के लिए आएंगे। नंबर 5 या फिर 6 पर।

रोहित शर्मा ने आखिरी बार साल 2018 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट में मीडिल आर्डर में खेले थे। इसके बाद साल 2019 में जब साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आई तो रोहित शर्मा ने वहां से ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली और तब से लेकर अब तक वे ओपन ही करते आए हैं। यानी अगर इसे दिनों में बदला जाए तो 2172 दिन बाद रोहित शर्मा अब टेस्ट में मिडल आर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। ये एक पिंक बॉल टेस्ट होगा और जब तक रोहित बैटिंग के लिए आएंगे तो उम्मीद है कि बॉल की चमक यानी शाइन कुछ कम हो चुकी होगी।

टीम की तारीख करते हुए रोहित शर्मा ने कहा कि यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, शुभमन गिल नई पीढ़ी के खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने याद दिलाया कि जब वे खुद पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए थे, तब उनकी सोच यही होती थी कि स्कोर कैसे करना है, लेकिन अब जो नए खिलाड़ी हैं, वो मैच जीतने के बाद में सोच रहे हैं। नए प्लेयर्स के लिए जीत काफी ज्यादा अहम है। अगला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। देखना होगा कि टीमें और खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top