Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

केंद्रीय खेल मंत्री से मिलीं प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा, योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को, राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह।

रेखा आर्या ने योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल करने का किया आग्रह, केंद्रीय खेल मंत्री ने दिया सूची विस्तार का आश्वासन।

देहरादून :- प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान रेखा आर्या ने सबसे पहले केंद्रीय मंत्री का राज्य को सौंपी गई 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए आभार प्रकट किया और इन खेलों के सफल आयोजन के लिए उनसे मिल रहे मार्गदर्शन के लिए उनको धन्यवाद दिया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री को खेलों की तैयारी के बारे में बताया और कहा की प्रदेश इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरी तरह से उत्सुक है। 

रेखा आर्या की तरफ से केंद्रीय मंत्री से, राज्य सरकार द्वारा पूर्व में सुझाए गए 7 खेलों को राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में शामिल करने का भी आग्रह किया गया। प्रदेश की खेल मंत्री ने कहा कि योगासन, मलखंभ, राफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग, कराटे और लागोरी राज्य की खेल संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं और इनके शामिल होने से राष्ट्रीय खेलों की विविधता बढ़ेगी। उन्होंने इन खेलों से जुड़ी तैयारियों और राज्य में बढ़ रही इनकी लोकप्रियता से भी केंद्रीय खेल मंत्री को अवगत कराया। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री ने, उत्तराखंड के लोगों और यहां के खिलाड़ियों की भावनाओं का आदर करते हुए इन खेलों को जोड़े जाने का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक होना है और यह पहली बार है जब उत्तराखंड इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top