Breaking News
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी। 
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
चौत्र नवरात्रि के अवसर पर किया कन्या पूजन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
यूएसडीएमए में चली एआई की पाठशाला, आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा, सुमन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
11वें स्मार्ट सिटी कन्वर्जेंस एक्सपो में, देहरादून स्मार्ट सिटी को जल प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद निष्कासन कार्य, पहले चरण में निकला 60 किलोग्राम शहद।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।
जिला प्रशासन का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, आधुनिक इंटेंसिवकेयर सेंटर जनमानस को विधिवत समर्पित, मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र संभल, जाने से रोके जाने के विरोध में, लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च।

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र संभल, जाने से रोके जाने के विरोध में, लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में निकाला कैंडल मार्च।

देहरादून :-  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र संभल जाने से रोके जाने के विरोध में आज देहरादून में प्रदेश कार्यालय से पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र संभल जाने से रोका जाना उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। साथ ही कहा कि संभल में भाजपा सरकार द्वारा प्रायोजित हिंसा हुई है तथा जानबूझ कर प्रदेश का साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की चेष्टा की जा रही है। भाजपा सरकारों के पास अपने कामों के नाम पर जनता को बताने को कुछ नहीं है इसलिए वे अपने शासित प्रदेशों को इस प्रकार के षड्यंत्र कर साम्प्रदायिक हिंसा में झोंकने का काम कर रहे हैं।

लालचन्द शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र संभल जाने से रोका जाना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार तथा स्थानीय प्रशासन इस हिंसा के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है तथा यह सोची समझी रणनीति के तहत किया गया प्रकरण है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी को हिंसाग्रस्त क्षेत्र संभल जाने से रोके जाने को भाजपा की हिटलरशाही बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कुप्रयास भाजपा पहले भी कर चुकी है, ताकि जनता को असलियत पता न चले।

कैंडिल मार्च मे सुनील कुमार बांगा, अर्जुन सोनकर, राजेश पंवार, अनूप कपूर, देवेन्द्र कांडपाल, अंकित थापा अमनदीप सिंह बत्रा, सोमप्रकाश वाल्मीकि, वीरेंदर बिष्ट, अनिमेष कुनाल,गौरव करिस्ट, राजेंदर घई, अमीर खान, संजीव कोचर, यश, उज्जवल, आशु रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top