Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भूमि हस्तांतरण व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट, संसोधन के संबंध में की विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भूमि हस्तांतरण व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट, संसोधन के संबंध में की विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

पहली बार मिलेगा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को सम्मानजनक राशि व मृतक आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता राशि, रेखा आर्या।

देहरादून :- आज प्रदेश सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी संबंधित विषयों पर विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा और हमारा प्रयास है की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलन्यास मोदी जी के करकमलों से हो।

मंत्री ने कहा हमारी कैबिनेट द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट पारित किया गया था जिसको गवर्नर साहब के द्वारा कुछ आपत्तियों के साथ विधायी को लौटायी गई थी जिसके संबंध में आज प्रमुख सचिव विधायी से वार्ताकर एक्ट के संशोधन में हो रही देरी को जल्द से जल्द निराकरण कर विधायी को अध्यादेश के रूप में विभाग को भेजेने को कहा है, और विभाग दिसम्बर माह में अध्यादेश को गवर्नर हाउस भेजा जाएगा और हमको उम्मीद है एक्ट में संशोधन कर जल्द अधिसूचाना के रूप में परिवर्तित होगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भूमि हस्तांतरण संबंधी बिंदुओं पर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई है, जिसमे हमको जानकारी मिली है की हस्तांतरण की कार्रवाई पी.सी.सी.एफ स्तर पर है, और बहुत जल्द भारत सरकार तक पहुंचेगी और हम भारत सरकार में इस विषय को प्रमुखता से रखेंगे ताकि उसकी सैद्धांतिक सहमति मिल जाए और उसका भी शिलन्यास प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों की करवाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने कहा आगामी 11 दिसंबर पीआरडी के स्थापना दिवस के दिन ऐसा पहली बार होगा जब विभाग द्वारा रिटायर्ड पीआरडी जवानों को समानजनक धनराशि दी जाएगी इसके साथ ही पीआरडी मृतक आश्रितों को भी आर्थिक सहायता धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि मुख्यमंत्री धामी जी को इस समारोह में आमंत्रित कर पीआरडी जवानों के लिए कुछ घोषणा करवायी जाए।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ प्रमुख सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,.नोडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग मुकेश परमार, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य, समेत विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top