Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

नगर निगम चुनाव से पहले अकाली दल का बड़ा फैसला, पार्टी ने किया चुनाव में भाग लेने का ऐलान।

नगर निगम चुनाव से पहले अकाली दल का बड़ा फैसला, पार्टी ने किया चुनाव में भाग लेने का ऐलान।

चंडीगढ़ :- नगर निगम चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसका ऐलान पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य दलजीत चीमा ने किया। उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल आगामी नगर निगम चुनावों में भाग लेगा। जानकारी के अनुसार, पांच नगर निगमों में कुल 43 कौंसिल सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

अकाली दल ने नवंबर में हुए उपचुनावों से खुद को अलग कर लिया था और इसमें कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। अब नगर निगम चुनावों में भाग लेने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए दलजीत चीमा ने कहा कि पूरी पार्टी सुखबीर बादल के साथ खड़ी है और आगामी चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेगी।

कोर कमेटी की विशेष बैठक
अकाली दल ने आज अपनी कोर कमेटी की एक विशेष बैठक बुलाई, जो दोपहर 3:30 बजे से चल रही है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे हरसिमरत बादल, बिक्रम मजीठिया, दलजीत चीमा और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं। बैठक श्री दरबार साहिब में सुखबीर बादल पर हुए हमले के संदर्भ में आयोजित की गई है, जिसमें इस हमले पर गहरी चर्चा की जा रही है।

पिछले सप्ताह सुखबीर बादल और अन्य अकाली नेताओं को श्री अकाल तख्त साहिब से धार्मिक सजा सुनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सुखबीर बादल ने अकाली दल अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कदमों पर भी चर्चा हो रही है, और माना जा रहा है कि अकाली दल अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top