Breaking News
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।

देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की, तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की, तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जनरल बिपिन रावत को स्मरण करते हुए कहा जब वो जनरल बिपिन रावत से पहाड़ के युवाओं को सेना में नौकरी के लिए लंबाई में छूट को लेकर मिले थे, तो उन्होंने इस पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया था। उसी का परिणाम है कि अब उत्तराखंड राज्य के युवाओं को सेना में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट जनरल बिपिन रावत की वजह से ही संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि बॉर्डर के दो ब्रिगेड पिथौरागढ़ और जोशीमठ में सेना के माध्यम से गांवों को संवारने का कार्य भी जनरल बिपिन रावत के प्रयासों से किया गया है। सीडीएस रावत ने सीमांत क्षेत्रों में पौधा रोपण के लिए विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत की यादों को जिंदा रखने के लिए गुनियाल गांव में भव्य सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, जिसका मुख्य द्वार सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनाया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रथम सीडीएस उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृतलाल लाल, ले.जनरल जे.एस. नेगी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वीरेंद्र भट्ट, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, शमशेर बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आशीष थापा, अंकित जोशी, टीडी भोटिया, चुन्नी लाल सहित कई लोग ने जरनल रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top