Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

चार शहरों में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा, 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लॉन्चिंग, मुख्यमंत्री धामी सहित केंद्रीय खेल राज्य मंत्री व पीटी उषा करेंगें लॉन्चिंग, रेखा आर्या।

चार शहरों में स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा, 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लॉन्चिंग, मुख्यमंत्री धामी सहित केंद्रीय खेल राज्य मंत्री व पीटी उषा करेंगें लॉन्चिंग, रेखा आर्या।

राष्ट्रीय खेलों के पाँच प्रतीक होंगे जारी।

भव्य समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय खेल राज्य मंत्री, और पीटी उषा भी करेंगी शिरकत, रेखा आर्या।

देहरादून :-  महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम काम्प्लेक्स में रविवार 15 दिसम्बर 2024 को शाम 05:00 बजे होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल सिंबल लांचिंग कार्यक्रम का देहरादून समेत चार शहरों में बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। 

रविवार को होने वाले समारोह में राष्ट्रीय खेलों के लोगो, शुभंकर, एंथम, जर्सी और टाॅर्च की लांचिंग की जानी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, खेल मंत्री उत्तराखंड रेखा आर्या शामिल रहेंगे। आयोजन में 2000 से ज्यादा खिलाड़ी और युवा भी शामिल होने की उम्मीद है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी कर ली गई है। स्टेडियम के अंदर बिग स्क्रीन लगाई जाएगी । इसके अलावा स्टेडियम के बाहर भी एक स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट होगा। देहरादून में 2 स्क्रीन के अलावा रुद्रपुर , हरिद्वार और हल्द्वानी में भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगाI इसके अतिरिक्त यूट्यूब पर भी यह कार्यक्रम लाइव होगा।

*खिलाड़ियों को किट वितरित की* 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को किट वितरित की। किट में खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, जूते व अन्य सामग्री दी गई है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर पदक विजेता को सरकारी नौकरी देगी, यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पदक जीतने पर नगद इनाम राशि भी बढ़ाकर दोगुनी करने का शासनादेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया था। उन्होंने खिलाड़ियों से ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने का आहवहान करते हुए कहा कि आप लोग इतने पदक जीतिए कि प्रदेश की झोली भर जाए।

इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, युवा कल्याण एवं खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत आला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top