Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पतालः स्वैच्छिक, रक्तदान शिविर में 54 युनिट रक्तदान।

श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पतालः स्वैच्छिक, रक्तदान शिविर में 54 युनिट रक्तदान।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब से आई संगत ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। 

रविवार को श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयाजित किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। अपना खून देकर किसी की जिन्दगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। रक्तदान शिविर में कुछ ऐसे रियल लाइफ हीरो को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने कई बार रक्तदान कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है।

श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि समिति की ओर से प्रत्येक तीन माह में स्वैच्छिक रक्त्दान शिविर का आयेाजन किया जाता है। इसके साथ साथ श्री महाकाल सेवा समिति जनसेवा से जुड़े परोपकार के कार्य निरंतर करती रहती है। 

इससे पूर्व भागवत आचार्य सुभाष जोशी जी , आचार्य सुशांत राज जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अभियान देहरादून मोंटी कोहली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर को सफल बनाने में श्री महाकाल सेवा समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, नितिन अग्रवाल, सुमित बंसल, विनय प्रजापति, अंशुल बंसल, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, विक्रम चैधरी, कृतिका राणा अनुष्का राणा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top