Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

जीवन को ऐसा बनाइये आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गर्व कर सके, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

जीवन को ऐसा बनाइये आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गर्व कर सके, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

माता-पिता को गौरवान्वित करना बनाइए लक्ष्य, रेखा आर्या।

देहरादून :– अपने जीवन को ऐसा बनाइये कि आपके माता-पिता, समाज और देश आप पर गौरव कर सके। बुधवार को बाल अधिकार एवं सुरक्षा पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यह बात कही। उन्होंने शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।

बुधवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों से कहा कि 24 वर्ष की आयु तक वह अपने व्यक्तित्व का जैसा निर्माण करेंगे वैसा ही नागरिक समाज और देश को मिलेगा। इसलिए शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति और सभ्यता भी सीखना बच्चों के लिए जरूरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभागार में मौजूद सभी बच्चों को आगामी राष्ट्रीय खेलों में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। 

बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डा.गीता खन्ना ने प्रतिभागी बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के प्रति समाज को अधिक संवेदनशील होना होगा। उन्होंने कहा आयोग लगातार बाल अधिकारों को सुरक्षित रखने के अलावा आम लोगों को इसके प्रति संवेदनशील बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। दीपक गुलाटी ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित और स्वस्थ परिवेश उपलब्ध कराकर ही देश के उज्जवल भविष्य की नींव रखी जा सकती है।

कार्यक्रम में महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्यमंत्री विश्वास डाबर, दून विवि कुलपति डॉ सुरेखा डंगवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य दीपक गुलाटी, विनोद कपड़वान, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top