Breaking News
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण, डाॅ. धन सिंह रावत।
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन। 
मुख्यमंत्री धामी के मुख्यसेवक के रूप में, पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना।
मुख्यमंत्री धामी के मुख्यसेवक के रूप में, पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना।
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर, उत्तराखंड ने रचा इतिहास, खेल मंत्री रेखा आर्या।
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर, उत्तराखंड ने रचा इतिहास, खेल मंत्री रेखा आर्या।
डीएम आशीष चौहान ने जारी की अपील, 7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम।
डीएम आशीष चौहान ने जारी की अपील, 7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को, ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को, ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात।
विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है सरकार, करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, सतपाल महाराज।
विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है सरकार, करोड़ों रुपए की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, सतपाल महाराज।
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा, 3.5 हजार से अधिक लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाया लाभ।
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा, 3.5 हजार से अधिक लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाया लाभ।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

पिरूल से सीबीजी उत्पादन- आईओसी सौंपेगी डिटेल फिजीबिलिटी रिपोर्ट।

पिरूल से सीबीजी उत्पादन- आईओसी सौंपेगी डिटेल फिजीबिलिटी रिपोर्ट।

शासन व इण्डियन ऑयल की एक कमेटी गठित होगी।

पिरूल से सालाना 60 से 80 हजार टन कम्प्रेस्ड बायो गैस उत्पादन की संभावना।

देहरादून :- उत्तराखण्ड में वनाग्नि के स्थायी समाधान तथा चीड़ की पत्तियों (पिरूल) से सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायो गैस) उत्पादन की संभावनाओं पर शासन में एक अहम बैठक हुई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने इस सम्बन्ध में ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज एवं वन आदि सम्बन्धित विभागों तथा इण्डियन ऑयल के अधिकारियों की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने इण्डियन ऑयल को राज्य में पिरूल की सीबीजी उत्पादन में फीड स्टाॅक के रूप में प्रयोग करने, जैविक खाद तथा ग्रीन हाइड्रोजन के रूप उपयोगिता की संभावनाओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा है।

मुख्य सचिव ने इण्डियन ऑयल को इस सम्बन्ध में अपनी एक आन्तरिक कमेटी गठित कर डिटेल फिजीबिलिटी रिपोर्ट शासन को जल्द देने के लिए कहा है। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रोजेक्ट को संचालित करने हेतु गढ़वाल तथा कुमाऊं में संभावित एक-एक स्थान की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। इण्डियन ऑयल के अनुसार उत्तराखण्ड में पिरूल की कुल उपलब्धता में से लगभग 40 प्रतिशत कलेक्शन की संभावनाओं के बाद 60 हजार-80 हजार टन प्रतिवर्ष सीबीजी उत्पादन की उम्मीद की जा सकती है। राज्य में पिरूल का प्रतिवर्ष 1.3 से 2.4 एमएमटी सकल उपलब्धता है। चीड़ के जंगल राज्य में 4 लाख हेक्टेयर पर फैले हुए हैं। यहां प्रति हेक्टेयर 2-3 टन पिरूल उपलब्ध है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस प्रोजेक्ट पर इण्डियन ऑयल के साथ वन विभाग, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, दिलीप जावलकर सहित वन, नियोजन, वित्त, ऊर्जा विभाग तथा इण्डियन ऑयल के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top